महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में सियासी उलटफेर की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि यहां जदयू और भाजपा का गठबंधन टूट सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शाम तक अपने सभी विधायकों को पटना बुलाया है। राजद और कांग्रेस ने भी अपने विधायकों को पटना पहुंचने का फरमान जारी किया है। इधर बीजेपी अभी वेट एंड वाच की स्थिति में है।
![modi_nitish.jpg](https://new-img.patrika.com/upload/2022/08/08/modi_nitish.jpg)
जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पार्टी से इस्तीफे के बाद यहां की राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। बता दें कि बीते दिनों जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पत्र जारी कर जदयू नेता आरसीपी सिंह को मंत्री रहते हुए अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में स्पष्टीकरण मांगा था। जिसके बाद आरसीपी सिंह ने पार्टी छोड़ दी थी।
नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से फोन पर की बात-
इधर कहा जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बात की। इसके बाद कांग्रेस ने बिहार के प्रभारी भक्त चरण दास को आज पटना भेजने का फैसला लिया है। साथ ही पार्टी के सभी विधायकों को पटना में बुलाया गया है।