ads
  • Home
  • About
  • Contact
  • Terms Of Use

Quick Joins - Latest Hindi News

  • Home
  • राशिफल
  • Healths
Homeनवाजुद्दीन से पहले ये एक्टर्स भी फिल्मों में बने महिला, कुछ को मिला भरपूर प्यार तो कुछ नहीं किये गए पसंद

नवाजुद्दीन से पहले ये एक्टर्स भी फिल्मों में बने महिला, कुछ को मिला भरपूर प्यार तो कुछ नहीं किये गए पसंद

  • नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार हैं। उन्होंने कई दमदार भूमिकाओं से लोगों को अपना मुरीद बनाया है। नवाज की अगली फिल्म हड्डी (Haddi) है। फिल्म का हाल ही में मोशन पोस्टर (Haddi Poster) रिलीज हुआ है। इस फिल्म में वह महिला के किरदार में नजर आएंगे। नवाज ने आज तक ऐसा रोल कभी नहीं प्ले किया है। हालांकि बॉलीवुड के तमाम बड़े कलाकार पर्दे पर महिलाओं के गेटअप में नजर चुके हैं। आइए जानते हैं इनमें से किसे जनता का प्यार मिला और किसे दर्शकों ने नापसंद किया:

  • 2/10

    Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने फिल्म लावारिस के गाने मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है के लिए महिला का भेष धरा था। अमिताभ को उस गेटअप में खूब पसंद किया गया। आज भी अमिताभ का वह गाना कापी पॉपुलर है।

  • 3/10

    Aamir Khan: आमिर खान फिल्म बाजी के एक गाने में महिला के गेटअप में दिखे। फिल्म तो कुछ खास नहीं चली लेकिन आमिर खान को उस लुक में लोगों ने खूब पसंद किया था।

  • 4/10

    Saif Ali Khan: सैफ अली खान ने फिल्म हमशकल्स में लड़की का गेटअप लिया था। उस किरदार में सैफ को लोगों ने सिरे से नकार दिया था। फिल्म सुपरफ्लॉप हुई थी।

  • 5/10

    Kamal Hassan: चाची 420 में कमल हासन महिला बने थे। ये फिल्म और किरदार कमल हासन के सबसे सफल किरदारों में से एक है।

  • 6/10

    Salman Khan: फिल्म जानेमन में सलमान खान भी लड़की के गेटअप में दिखे थे। फिल्म फ्लॉप रही थी और सलमान के किरदार को भी लोगों ने कुछ कास पसंद नहीं किया था।

  • 7/10

    Riteish Deshmukh: फिल्म अपना सपना मनी मनी में रितेश देशमुख ने सोनिया नाम का किरदार प्ले किया था। फिल्म में रितेश को लोगों ने खूब सराहा था।

  • 8/10

    Shreyas Talpade: फिल्म ‘पेइंग गेस्ट’ में एक्टर श्रेयस तलपड़े ने महिला का रोल निभाया था। हालांकि उन्हें इस किरदार में कुछ खास पसंद नहीं किया गया। फिल्म भी फ्लॉप रही थी।

  • 9/10

    Govinda: गोविंदा ने आंटी नंबर वन में महिला का किरदार निभा लोगों के खूब दिल जीते थे। यह फिल्म भी सुपरहिट रही थी और गोविंदा को भी खूब पसंद किया था।

  • 10/10

    • Facebook
    • Twitter

    Watch This

    Recent Posts

    3/recent/post-list

    Recent in Recipes

    3/Food/post-list

    Menu Footer Widget

    • Home
    • About
    • Contact Us
    Crafted with by TemplatesYard | Distributed by Blogger Template