भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में कल यानी 3 मार्च के अलावा 6 मार्च से लेकर 8 मार्च तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गुरुवार को बारिश होने की सबसे अधिक संभावना है उनमें जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ शामिल है।
सकती है। IMD ने गुरुवार को हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की सतही हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। आज के पूर्वानुमान से पता चलता है कि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है।
IMD के वैज्ञानिक आरके जेनामनी (RK Jenamani) ने कहा कि एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से 25 से 35 किमी प्रति घंटे की सतही हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव बुधवार रात को देखा जाएगा, जबकि गुरुवार को दिन के दौरान चरम गतिविधि की उम्मीद है।
उन्होंने आगे कहा कि फरवरी में सात वेस्टर्न डिस्टर्बेंस देखे गए, जिसका मतलब था कि दिन के दौरान तापमान में बहुत अधिक वृद्धि नहीं हुई। अब हम इस बढ़त को अगले सात दिनों में देखेंगे और अधिकतम तापमान इस सीजन में पहली बार 30 डिग्री के निशान को छू सकता है।