दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम (Mausam) एक बार फिर करवट लेगा. भारत मौसम विभाग विभाग (IMD) की मानें तो, दिल्ली में 3 मार्च को गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी. यूपी-बिहार-झारखंड सहित कई राज्‍यों में भी हल्की बारिश की संभावना है. जानें आज का मौसम



जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि भूस्खलन के कारण बनिहाल के शबनबास में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग ब्लाक हुआ.

email
TwitterFacebookemailemail

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश में आज बारिश के आसार नहीं हैं. दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम साफ रहेगा. आपको बता दें कि उत्तर भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है.

email
TwitterFacebookemailemail

दिल्ली का तापमान

मौसम विभाग की मानें तो, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है.

email
TwitterFacebookemailemail

यहां भी होगी बारिश

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों में भी आज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

email
TwitterFacebookemailemail

दिल्ली में बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में आज बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को बारिश की संभावना बनी हुई है.

email
TwitterFacebookemailemail

भोपाल का न्यूनतम तापमान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

email
TwitterFacebookemailemail

बिहार का मौसम

मार्च के तीसरे सप्ताह में दक्षिणी बिहार में तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर तक पहुंच जायेगा. वहीं, हिमालय से सटे इलाके में न्यूनतम तापमान सामान्य या इससे अधिक रहेगा.

email
TwitterFacebookemailemail

बिहार में गर्मी खूब सतायेगी

इस बार गर्मी खूब सतायेगी. आइएमडी की मानें तो मार्च के तीसरे सप्ताह तक बिहार का औसत अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा. दक्षिण बिहार के पठारी इलाके में पारा उत्तरी-मध्य और पूर्वी बिहार की तुलना में अधिक रहेगा.

email
TwitterFacebookemailemail

यूपी का मौसम

दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बने दबाव के क्षेत्र की वजह से तीन से पांच मार्च के बीच उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं. सूबे के मध्य क्षेत्र के कानपुर सहित औरैया, इटावा में भी इसका असर देखने को मिल सकता है.

email
TwitterFacebookemailemail

न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट

4 मार्च को हवाओं की वजह से दिन के समय न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना दिल्ली में नजर आ रही है.

email
TwitterFacebookemailemail

तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल में तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और करईकल में गुरुवार से तीन दिन तक ‘भारी से बहुत भारी' बारिश का अनुमान है. कम दबाव के क्षेत्र के गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने की भी संभावना है.

email
TwitterFacebookemailemail

तेज हवाएं चलने की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर कम दबाव के क्षेत्र के 3 मार्च तक गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है. इसके अगले 24 घंटे के दौरान श्रीलंका तट की ओर पश्चिम-उत्तर की ओर तथा उसके बाद के 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु की ओर बढ़ने की संभावना है. आईएमडी ने तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है और मछुआरों को दक्षिण बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागार, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन इलाके में पांच मार्च तक समुद्र में न उतरने को कहा है.