ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अब कानूनी मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं। पैसे लेने के बावजूद इवेंट में न पहुंचने के मामले में सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ वारंट (warrant against Sonakshi Sinha) जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की ACJM कोर्ट ने ऐक्ट्रेस के खिलाफ वारंट जारी कर 25 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और उनके एक साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगा है। सोनाक्षी पैसे लेने के बावजूद एक इवेंट में नहीं पहुंची थीं। इस कारण फरवरी 2019 में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। तब से ऐक्ट्रेस और उनके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस चल रहा है, जिसकी सुनवाई 25 अप्रैल को होनी है।

क्रेजी फीमेल फैन से मिल हैरान रह गईं सोनाक्षी सिन्हा

4 साल पुराना है केस, जानें डीटेल
'आजतक' की रिपोर्ट के मुताबिक, मुरादाबाद के शिवपुरी इलाके के रहने वाले प्रमोद शर्मा एक इवेंट ऑर्गनाइजिंग फर्म चलाते हैं। इस फर्म द्वारा 2019 में आयोजित एक इवेंट के लिए सोनाक्षी सिन्हा और उनसे जुड़ी अन्य इवेंट कंपनियों ने प्रमोद शर्मा के साथ 37 लाख की धोखाधड़ी की है। इस मामले में कटघर पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और उनके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा को इवेंट में आने के लिए 28 लाख 17 हजार रुपये दिए गए थे, जिसका भुगतान चार किश्तों में किया गया था। बाद में सोनाक्षी ने इस इवेंट के प्रमोशन के लिए वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे, पर वह बाद में उस इवेंट में नहीं पहुंचीं।


इन फिल्मों में दिखेंगी सोनाक्षी
प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा 'काकुड़ा' और 'डबल XL' नाम की दो फिल्मों में नजर आएंगी। पिछले साल वह अजय देवगन स्टारर 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में एक छोटे से रोल में दिखी थीं।
warrant against Sonakshi Sinha