बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध एक सौम्य ग्रह है। यह वाणी, वाणिज्य, गणित, संगीत का कारक माना गया है। बुध 6 मार्च, रविवार को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि पर 24 मार्च 2022 तक गोचर करेंगे। बुध का राशि परिवर्तन शुभ मौके पर हो रहा है। इस दिन फाल्गुन मास की विनायक चतुर्थी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान गणपति की पूजा करने से बुध ग्रह शुभ फल प्रदान करता है। आइए जानते हैं बुध गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।



मेष

अपनी भावनाओं को काबू में रखना होगा। शारीरिक समस्या बढ़ सकती है। किसी के द्वारा गलतफहमी लाने से परेशानियां बढ़ेंगी। पारिवारिक विवाद गहरा सकता है। बेहतर होता शांतचित्त रहें।

वृषभ

रूचिपूर्ण कार्यों को समय दे पाएंगे। किसी समस्या का समाधान होगा। नया जोश महसूस करेंगे। मनोबल को ऊंचा रखना होगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। करियर पर खास ध्यान दें। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन

किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार और फाइनेंस संबंधी निर्णय लेने से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। समय आपके पक्ष में रहेगा। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कर्क

भाग्योदय के अवसर बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समय पर निर्णय लेने का प्रयास करें। रुका हुआ कोई काम भी पूरा हो सकता है। आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता होगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी।

सिंह

ग्रह स्थिति आपके लिए शानदार समय तैयार करेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कुछ नया करने का प्रयास करें। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा।

कन्या

कोई सपना साकार हो सकता है। ग्रह स्थिति शुभ अवसर प्रदान करेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में उचित परिणाम मिलेंगे। संबंधियों के साथ मुलाकात होगी। परिवर्तन के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना होगा।

तुला

जायदाद को लेकर विवाद संभव है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग बना रहेगा। संतान की तरफ से चल रही किसी समस्या का समाधान होगा। व्यक्तिगत काम पर उचित तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

घर में उत्साह का माहौल रहेगा। शादी से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। आय के नए साधन बढ़ेंगे। किसी तरह के नुकसान या वस्तु चोरी होने की स्थिति बनेगी। कोई भी फैसला हड़बड़ाहट में ना लें।

धनु

आलस्य बढ़ सकता है। मान-सम्मान के अवसर बन सकते हैं। एक साथ दो काम करने से बचना होगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई डील होने की संभावना है। मनमुताबिक काम होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी कारण कोई बड़ी उपलब्धि हाथ से निकल सकती हैं।

मकर

कार्य की अधिकतरा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्र भी पक्ष में खड़े होकर मदद करते नजर आएंगे। बाधाएं समाप्त होंगी।

कुंभ

किसी बात पर विवाद गहरा सकता है। बुध गोचर से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी भी नए कार्य का आरंभ करना उचित रहेगा। अप्रत्याशित लाभ की स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी काम में सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन

अचानक धन लाभ के अवसर बनेंगे। यात्रा सावधानीपूर्वक करना होगा। घर के वरिष्ठ सदस्य से स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। किसी को भी उधार न दें। विवादों से दूर रहें। प्रतिद्वंद्वी हावी होने का प्रयास करेंगे। कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं।