यूक्रेन - रूस से युद्ध की वजह से खाद्य तेल के दाम बढ गए है। यदि लंबे समय तक लड़ाई चली तो अन्य वस्तुओं के भी दाम बढ़ जाएंगे। ग्राहक भी दुकानदारों ने युद्ध को विश्व के लिए अहितकर बताया। सभी ने संयुक्त राष्ट्र संघ के जल्द युद्ध समाप्ति के लिए प्रयास किए जाने की मांग की है।
यूक्रेन -रूस युद्ध के बाद खााद्य रिफाइंड का दाम 180 रुपये लीटर हो गया है। जबकि सूरजमुखी का तेल 200 रुपये प्रति लीटर का भाव पार कर गया है। जबकि सप्ताह भर पूर्व दाम 10 से 15 रुपये कम थे। कुछ दुकानदारों ने इसे सामान्य वृद्धि बताया।
रिफाइंड को छोड़ बाजार में अन्य कोई सामान अभी महंगा नहीं हुआ है। दाल 70 से 110 के रुपये प्रति किलो के भाव बिक रही है। रिफाइंड तेल के दाम 10 से 15 रुपये प्रति लीटर बढ गए है। शिवकुमार
यूक्रेन -रूस की लड़ाई से बाजार पर अभी कोई असर नहीं पड़ा। लेकिन लंबा युद्ध चला को महंगाई बढ़ेगी। संयुक्त राष्ट संघ को युद्ध विराम के प्रयास करने चाहिए। मोहम्मद अब्दुल रजी खान
युद्ध से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। तेल के दाम लगातार बढ रहे है। लेकिन लंबा युद्ध चला तो संकट बढ़ेगा। ब्रजेश कुमार
यूक्रेन और रूस के बीच लड़ाई होने से काफी चीजें महंगी हो जाएगी। रूस से कच्चा माल आता है। इससे तमाम वस्तुओं के दाम बढ़ेगे। घनश्याम गुप्ता व्यापारी