उत्तर प्रदेश में इस बार भीषण गर्मी पड़ने वाली है। गर्मी का आगाज हो चुका है। हालांकि, सुबह-शाम अभी भी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इस सप्ताह के अंत तक यूपी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ समेत आसपास के जिलों में मौसम साफ रहेगा और दिन में तेज धूप निकलेगी। हालांकि, कानपुर और आगरा सहित कुछ जिलों में आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं। 9 और 10 मार्च को पश्चिम यूपी के कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस साल पड़ सकती है ज्यादा गर्मी
पछुआ हवाओं की सक्रियता बढ़ रही है। साथ ही अरब सागर से आने वाली हवाओं की वजह से इसका असर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। पछुआ हवाएं और तीव्र हुई तो बनारस व आस पास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा। यूपी में बादलों की आवाजाही पछुआ हवाओं के जोर होने पर बढ़ सकती है।