अगर आपका फोन पानी में या पुल में गिर जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योकिं अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखते हैं, तो आप अपने डिवाइस को वॉटर डैमज से बचा सकते हैं। हां, इस  बात का ध्यान रखें कि पानी में डिवाइस गिरने के तुरंत बाद ही आप परेशान होने के बजाए कुछ चीजों को फॉलो कर अपने डिवाइस को सेव कर सकते हैं। तो चलिये जानें कुछ ऐसे ट्रिक और सावधानी जिसे अपना कर हम डिवाइस के पानी में गिरने के बाद भी इसे वॉटर डैमेज से बचा सकते हैं। 


पानी में फोन गिरने पर भूल से भी ना करें ये चीजें:- 

  • फोन को ऑन ना करें
  • फोन के किसी बटन या बटन को टैप ना करें
  • फोन को तेज़ी से ना हिलाएं
  • फूंक कर पानी ना हटाएं, इससे डिवाइस के इंटरनल हिस्से में भी पानी पहुंचता है और इसे और खराह करता है।
  • डिवाइस को हीट ना दें, ब्लो ड्रॉयर का भी इस्तेमाल ना करें

ऊपर आपने जाना कि पानी में फोन गिरने पर भूल से भी क्या नहीं करना चाहिए और अब हम जानेंगे कि पानी में फोन गिरने के बाद क्या करें, जिससे फोन को वॉटर डैमेज से बचाया जा सके। 

 
  • सबसे पहले अगर फोन ऑफ नहीं हुआ है तो उसे टर्न ऑफ करें और उसे ऊपर की ओर सीधे रखें।
  • सिम कार्ड और माइक्रो एसडी कार्ड को उनके स्लॉट्स से निकालें
  • अगर फोन की बैटरी निकाली जा सकती हो तो फोन का बैक साइड ओपन कर बैटरी निकाल लें।
  • कोई कपड़ा या पेपर टॉवल इस्तेमाल कर फोन को ड्राई करें, ध्यान रखें कि लिक्विड को फैलाकर ना पोछें, बल्कि कपड़े से धीरे धीरे डैब कर पानी अब्सॉर्ब करने की कोशिश करें।
  • अगर ऐसा लग रहा है कि डिवाइस में काफी ज्यादा पानी चला गया है तो आप वैक्यूम का इस्तेमाल कर पानी निकाल सकते हैं। हां, ये काम आपको बहुत ध्यान से करना होगा। 
  • फोन को कच्चे चावल से भरे एक ज़िपलॉक बैग में रख दें, चावल लिक्विड अब्सॉर्ब करने का एक अच्छा उपाय है और वास्तव में स्मार्टफोन और टैबलेट को ड्राई करने का ये एक आम तरीका है। 
  • इसके बाद फोन को एक या 2 दिन चावल से भरे ज़िपलॉक में सूखने के लिये छोड़ दें।
  • फिर 2-3 बाद आप अपने फोन को चावल के बैग से निकाल सकते हैं, अगर आपका फोन ऑन हो जाता है और वैसे ही काम करता है जैसे पहले करता था, तो भी कुछ दिनों तक डिवाइस पर नजर रखें कि कहीं कुछ खराबी तो नहीं है। 
  • अगर आपका फोन ऑन नहीं होता है तो हो सकता है कि फोन की बैटरी डैमेज हो गई हो, तो इसे रिप्लेस करें या एक बार रिपेयर शॉप में दिखा लें। 

इन टिप्स और तरीके को अपनाकर आप अपने डिवाइस को वॉटर डैमेज से बचा सकते हैं, लेकिन अच्छा यही होगा कि पानी के करीब जाते समय फोन को दूर रखें और डिवाइस को सेफ रखें।