
Pushpa Fever Video: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ जब से देश में रिलीज हुई है, तब से उसके गानों, डांस और डायलॉग्स ने सोशल मीडिया में तहलका मचाकर रखा है. आज हर किसी की जुबान पर 'पुष्पा' फिल्म का गाना और डायलॉग चढ़ा हुआ है. इस फिल्म का गाना 'ओ अंटवा' सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. इस बीच एक छोटे बच्चे पर सोते हुए पुष्पा की खुमारी देखने को मिल रही है.
सोते हुए बच्चे ने किया पुष्पा के गाने पर डांस
इस छोटे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखकर आपको भी लगेगा कि पुष्पा के जादू से छोटे बच्चे भी बच नहीं पा रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बेहद छोटा बच्चा बिस्तर पर उल्टा सो रहा है. इस दौरान उसके मुंह से दूध का बोतल लगा हुआ है. तभी पुष्पा फिल्म का गाना ओ अंटवा बजने लगता है.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही पुष्पा फिल्म का गाना बजना शुरू होता है, बच्चा अजीबोगरीब हरकतें करने लगता है. दरअसल, पुष्पा फिल्म का गाना सुनकर बच्चा नींद में भी डांस करने लगता है. बच्चे का वीडियो देखकर हर किसी को हैरानी हो रही है. छोटे बच्चे के इस वीडियो को देखकर सोशल मीडियो यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. वीडियो देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी. देखें वीडियो-