इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने एक खुशखबरी दी है। मैक्सवेल अपनी मंगेतर विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसकी पुष्टि ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने अपने-अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर की। विनी रमन ने सोशल मीडिया पर पति के साथ एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में दोनों को शादी की पोशाक में एक दूसरे को किस करते देखा जा सकता है।


विनी रमन (Vini Raman) ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘मिस्टर एंड मिसेज मैक्सवेल। 18.03.2022.’ मैक्सवेल ने जो तस्वीर शेयर की, उस पर भी विनी रमन ने उपर्युक्त कमेंट किया। मैक्सवेल और भारतीय मूल की विनी रमन की शादी वाली यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। मैक्सवेल की पोस्ट को अब तक करीब दो लाख लाइक्स मिल चुके हैं।

बता दें कि विनी रमन के साथ शादी के कारण ही मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे से अपना नाम वापस ले लिया थ। ऑस्ट्रेलियाई टीम को बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान के खिलाफ 3 टेस्ट, 3 वनडे मैच की सीरीज और एक टी20 मैच खेलना है।

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन साल 2017 से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। साल 2020 में मैक्सवेल और विनी ने सगाई की थी। विन्नी रमन चेन्नई के वेस्ट माम्बलम से हैं।

हालांकि, विनी रमन का पालन-पोषण ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ है। विनी रमन ने ऑस्ट्रेलिया में फार्मेसी की पढ़ाई की। मेलबर्न में जन्मीं और पली-बढ़ी विनी रमन के पिता रामानुज दासन और माता विजयलक्ष्मी रमन उनके जन्म से पहले ही ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे।