बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए एक बहुत ही खुशी का लम्हा है जब उनके बेटे बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे है यही नही बल्कि उनकी बेटी भी बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए बेताब है अब बस देखना ये है कि उनकी एंट्री कितनी धमाके दार होती है। सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं.

हालांकि, अपने पिता के विपरीत, आर्यन एक लेखक के रूप में अपनी शुरुआत करेंगे, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है.शाहरुख (Shahrukh Khan) बार-बार कह चुके हैं कि आर्यन अभिनय में अपना करियर बनाने के इच्छुक नहीं हैं. शाहरुख (Shahrukh Khan) ने एक बार कहा था कि आर्यन डायरेक्टर बनना चाहते हैं. अब ऐसा लग रहा है कि आर्यन उस सपने को पूरा करने की दिशा में कदम उठा रहे हैं.हालांकि, आर्यन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तो तैयार हैं,
लेकिन वह कैमरे के सामने नहीं आएंगे। दरअसल, बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि आर्यन एक्टिंग नहीं बल्कि फिल्म मेकिंग में दिलचस्पी रखते हैं। शाहरुख (Shahrukh Khan) के बेटे कैमरे के सामने काम करने के लिए एक्साइटेड नहीं हैं, इसके बजाय वह ओटीटी प्लेटफॉर्म या फीचर फिल्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करेंगे।खास बात यह है कि शाहरुख भी वर्षों से राइटिंग में अपना प्यार दिखाते रहे हैं,

और अब उनका बेटा भी पिता के नक्शे कदम पर चलने के लिए तैयार है। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इस समय एटली की अगली फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई लौट आए हैं। इसके बाद वह दीपिका पादुकोण के साथ ‘पठान’ के लिए स्पेन जाएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक आर्यन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज के लिए बातचीत कर रहे हैं। वह एक फिल्म के लिए भी काम कर रहे हैं,
जिसे शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के रेड चिली एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इस साल आर्यन की वेब सीरीज फ्लोर पर आ सकती है। खास बात यह है कि शाहरुख (Shahrukh Khan) भी वर्षों से राइटिंग में अपना प्यार दिखाते रहे हैं, और अब उनका बेटा भी पिता के नक्शे कदम पर चलने के लिए तैयार है।

अब भले ही आर्यन का एक्टिंग में इंट्रेस्ट नहीं है, लेकिन शाहरुख (Shahrukh Khan) की बेटी सुहाना खान एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए बेताब हैं. सुहाना ने न्यू यॉर्क में एक्टिंग क्लासेस ली हैं और साथ ही कई शॉर्ट फिल्मों और प्ले में काम किया है जिसके वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे.
कुछ दिनों पहले ये भी खबर आई थी कि सुहाना, जोया अख्तर के प्रोजेक्ट के साथ बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं. ऐसा कहा जा रहा था कि जोया नेटफ्लिक्स के लिए वेब सीरीज बना रही हैं जिसमें सुहाना काम करती नजर आ सकती हैं. सुहाना को कुछ दिनों पहले जोया के ऑफिस में जाते हुए भी स्पॉट किया गया था.