LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में हर महीने बदलाव किया जाता है। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। गैस सिलेंडर के दाम 1000 रुपए तक पहुंच गए है। ऐसे में अगर 1000 रुपए का गैस सिलेंडर 643 रुपए में मिले तो ये किसी खुशखबरी से कम नहीं।

जी हां अब आप गैस सिलेंडर सिर्फ 633.5 रुपये में खरीद सकते हैं। गैस सिलेंडर की दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है हम बात कर रहे हैं हल्‍के वजन वाले कंपोजिट गैस सिलेंडर की। इस नए कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर के ग्राहकों को कई फायदे मिलेंगे।

LPG Composite Cylinder

  • कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर का वजन घरेली सिलेंड से आधा है इसका वजन करीब 15 किलोग्राम है।
  • खाली कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर का वजन 5 KG होता है।
  • 10 किलो गैस भरने के बाद कंपोजिट गैस सिलेंडर का कुल वजन 15 किग्रा हो जाता है।
  • कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करने में महिलाओं और बुजुर्गों को काफी सुविधाजनक होता है।
  • अगर आग लगने जैसी दुर्घटना होती है तो यह पिघल जाएगा लेकिन इसमें ब्लास्ट नहीं होगा।
  • कंपोजिट गैस सिलेंडर दो तरह का होगा, एक 10 किलो और दूसर 5 किलो का।
  • कंपोजिट एलपीजी गैस सिलेंडर में जंग नहीं लगती है,क्‍योंकि यह जंगरोधी हैं।

आपको बता दें कि इंडियन ऑयल के अनुसार 10 किलोग्राम गैस वाला कंपोजिट गैस सिलेंडर मुंबई में 634 रुपये, कोलकाता में 652, चैन्‍नई 645 रुपये में, लखनऊ में 660 रुपये का बिक रहा है। वहीं, इंदौर में इसकी कीमत 653 रुपये है।

LPG Composite Cylinder

कंपोजिट गैस सिलेंडर की सर्विस 28 शहरों में शुरु हो चुकी है। भोपाल में इसकी कीमत 638 रुपये और गोरखपुर में 677 रुपए है। पटना में इसकी कीमत लगभग 697 रुपये है। कहा जा रहा है कि जल्‍द ही कंपोजिट गैस सिलेंडर की सर्विस अन्य शहरों में शुरु हो जाएगी।