महाराष्ट्र (Maharashtra) में गर्मी सताने लगी है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में गर्मी की लहर या गंभीर गर्मी की लहर चलने की संभावना जताई है. दूसर तरफ कर्जत में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. वहीं अकोला में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक 19 मार्च के बाद तापमान में कमी होने से हीट वेव का असर कम होगा. महाराष्ट्र में फिलहाल आने वाले दिनों में मौसम शुष्क ही रहेगा और तेज धूप निकलेगी. साथ ही गर्म हवाएं चलेंगी. वहीं राज्य में वायु गुणवत्ता सूचकांक ज्यादातर शहरों में मध्यम या संतोषजनक श्रेणी में दर्ज हो रहा है. आइये जानते हैं कि आज महाराष्ट्र के बड़े जिलों में मौसम कैसा रहेगा?
मुंबई
मुंबई में आज अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 130 दर्ज किया गया है.
पुणे
पुणे में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 118 दर्ज किया गया है.
नागपुर
नागपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम शुष्क रहेगा. वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक 121 है, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है.
नासिक
नासिक में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 111 है.
औरंगाबाद
औरंगाबाद में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दोपहर के बाद बादल दिख सकते हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 74 है.