केंद्रीय ट्रेड संघों के एक फोरम ने 28 मार्च और 29 मार्च को भारत बंद का ऐलान किया है। यह भारत बंद मोदी सरकार की उन नीतियों के खिलाफ बुलाया जा रहा है, जिनसे कर्मचारियों, किसानों और आम लोगों पर गलत असर पड़ रहा है। माना जा रहा है कि इसे असफल बनाने के लिए राज्य सरकारें एस्मा लगा सकती हैं।
इस भारत बंद के चलते बहुत सारे काम-काज बंद रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। सबसे बड़ा असर बैंकिंग पर दिख सकता है और उम्मीद है कि 28-29 मार्च को बैंकों का काम काफी हद तक प्रभावित हो। इसका काफी हद तक असर ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर भी दिख सकता है।