आम को सभी फलों में राजा कहा जाता है। आमों में भी कई वेरायटी होती है। जिसकी कीमतों में भी अंतर होता है। आप सोच रहे होंगे यह अंतर 50 से 100 रुपए किलो तक का हो सकता है। जी नहीं यहां तो लाखों का अंतर है। आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा। बाजार में 30-40 रुपए से लेकर 100-150 तक मिलते हैं। हमारे देश में आम की एक ऐसी वैरायटी है जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 लाख 70 हजार रुपए किलो बिकती है। आम की इस वैरायटी का नाम मियाजाकी (miyazaki) है। यह दुनिया में सबसे महंगा आम है।

मध्य प्रदेश हॉर्टीकल्चर डिपार्टमेंट के ज्वाइंट डायरेक्टर आर एस कटारा ने बताया कि कि इन आमों के पेड़ों को देखा है। इस पर लगने वाले आम भारत में दुलर्भ हैं। उन्होंने कहा कि ये आम महंगे इसलिए हैं, क्योंकि इनका उत्पादन बहुत कम होता है। इनका स्वाद बहुत टेस्टी होता है। यह दूसरे आमों से अलग हैं। दूसरे देशों में लोग इन्हें गिफ्ट के तौर पर देते हैं।