Bihar Board 12th Result 2022: बिहार बोर्ड कक्षा 12 आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट आज जारी कर दिए गए। बिहार बोर्ड 12वीं में इस साल  कुल 80.15% छात्र सफल हुए हैं। बिहार बोर्ड के अनुसार 12वीं रिजल्ट विज्ञान संकाय के छात्र सौरव कुमार ने 472 अकों (94.40%) के साथ टॉप किया है। वहीं वाणिज्य संकाय में अंकित कुमार गुप्ता ने कुल 473 अंक (94.60%) के साथ टॉप किया है। अंकित कुमार को राज्य में प्रथम स्थान मिला है। इसके अलावा कला संकाय में संगम राज ने 482 अंकों (96.40) के साथ कला संकाय में राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। यहां चेक करें रिजल्ट-



12वीं पास छात्राओं को मिलेंगे 25000 रुपए

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा करते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री ने बताया  कि छात्राओं के लिए राज्य की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। 12वीं पास सभी बेटियों को 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे जो कि हर बार दिए जाते हैं। वहीं स्नातक पास करने वाली लड़कियों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

कक्षा 12 परीक्षा परिणाम का ऐलान आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in , onlinebseb.in , biharboardonline.com पर किया जाएगा। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी आज, 16 मार्च 2022 को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 के परीक्षाफल जारी किए जाएंगे। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर  मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षाएं 1 फरवरी से 13 फरवरी 2022 तक चलीं थीं जिसमें करीब 13 लाख छात्रों ने भाग लिया था।

इससे पहले परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन के बाद  सोमवार, 14 मार्च 2022 से टॉपर्स का इंटरव्यू शुरू हो गया था जिसे दो दिन में ही पूरा कर दिया गया है।  बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com के अलावा livehindustan.com पर यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर भी अपने परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।