यूपी का मौसम बदल रहा है। पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में इजाफा हो रह है। इस साल संभावना है कि यूपी में जबरदस्त गर्मी पड़ेंगी। अप्रैल से पहले ही मार्च में गर्म हवाओं ने बुंदेलखंड सहित यूपी के कई जिलों में गर्मी का ग्राफ चढ़ा दिया है। मंगलवार को झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि, इस साल बुंदेलखंड की गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। मई में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। इन दिनों उत्तर-पश्चिमी गर्म हवा चल रही है, जो पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश में दाखिल होती है। इन गर्म हवा के चलते ही लगातार झांसी समेत बुंदेलखंड का तापमान बढ़ रहा है।

weather updates
प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा झांसी
सोमवार को झांसी का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार पारा 37.4 पर पहुंच गया। यह 14 मार्च के तापमान से करीब 3.7 डिग्री अधिक था। इसलिए दो दिन लगातार झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का बताते हैं कि, साल 2021 मार्च के मध्य तक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों की तरफ से आने वाली ठंडी हवाएं, तापमान को कम कर देती थी। इस बार ऐसा नहीं हुआ है। जिस वजह से संभावना है कि, मई में गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाएगी। सामान्यता झांसी समेत बुंदेलखंड में मई में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। इस बार ये रिकॉर्ड टूट सकता है।
झांसी के बाद बुंदेलखंड में ललितपुर रहा गर्म
यूपी में तो झांसी जिला सबसे गरम था। पर उसके साथ के जिले सबसे ज्यादा गर्म दतिया और निवाड़ी वहां भी गर्मी अपने प्रचंढ रुप में थी। इन दोनों ही जिलों में एमपी के हैं। जहां अधिकतम पारा 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा ललितपुर 37.3, जालौन 37, टीकमगढ़ 36.4, बांदा 36.2, चित्रकूट 36.1, महोबा 35.3 डिग्री तापमान रहा।
प्रदेश के टॉप 10 गर्म जिले
जिला - अधिकतम पारा
झांसी - 37.4
आगरा - 36.9
वाराणसी - 36.2
प्रयागराज - 35.7
कानपुर - 35.7
हमीरपुर - 35.2
लखीमपुर खीरी - 35.0
सुलतानपुर - 35.0
बस्ती - 35.0
बांदा - 34.6