एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की लव लाइफ इन दिनों चर्चा में है। बीती रात ऋतिक को एक बार फिर सबा आजाद (Saba Azad) संग देखा गया। दोनों डिनर डेट पर गए थे। कैफे से बाहर आते हुए ऋतिक और सबा को संग स्पॉट किया गया। जैसे की दोनों स्टार कैफे से बाहर निकले पैपराजी ने उन्हें कैप्चर कर लिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद बॉलीवुड गलियारों में नए कपल की चर्चाएं शुरू हो गई है।
वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) डिनर करने के बाद कैफे से बाहर निकल रहे हैं। कैफे से निकलने के बाद ऋतिक सबा का हाथ पकड़ते हैं। वह उनके साथ कार में जाकर बैठ जाते हैं। इस दौरान रोशन सबा का काफी ध्यान रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को विरल भयानी के पेज से शेयर किया गया। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
चेहरा छिपाते आए नजर
वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों ने कैमरे बचने की कोशिश की। सबा आजाद बालों से अपना मुंह छिपाते हुए नजर आईं। वहीं ऋतिक रोशन कैप से फेस को हाइड करते दिखे। एक्टर ने जहां ब्लू एंड व्हाइट चैक शर्ट, व्हाइट टी-शर्ट, बेज कलर की पैंट और शूट पहने थे। वहीं सबा येलो टॉप और लाइट ब्लू डेनिम में दिखाई दीं।
ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने अपने रिलेशनशिप को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। सबा ने इससे पहले नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह (Imaad Shah) के साथ रिश्ते में थीं। दोनों ने लंबे समय तक डेट दिया और लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। एक्ट्रेस ने 'दिल कबड्डी फिल्म' से अपने करियर की शुरुआत की। 2011 में साकिब सलीम के साथ मूवी 'मुझसे दोस्ती करोगे' में भी नजर आई। सबा को एंथोलॉजी सीरीज 'फील्स लाइफ इश्क' में आखिरी बार देखा गया था। वहीं ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'फाइटर' है। इसके अलावा एक्टर सैफ अली खान संग 'विक्रम वेधा' में दिखाई देंगे।