भारतीय रेलवे को दुनिया का सबसे बड़ा परिवहन नेटवर्क माना जाता है। इसमें नौकरी पाने की ख्वाहिश हर किसी की होती है। ऐसे में रेलवे की ओर से हजारों पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। ये भर्तियां भारतीय रेलवे के अलग-अलग जोन में हो रही है। इन भर्तियों में 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। रेलवे ने 31780 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।