फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) कथित तौर पर 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वहीं, अब फरहान और शिबानी की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं, हालांकि इस कपल ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी साध रखी है. आज (17 फरवरी) हल्दी सेनेमनी है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. (फोटो साभारः Viral Bhayani)


बता दें, जो तस्वीरें सामने आई है वह फरहान अख्तर के घर की है, जहां शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर नजर आईं. (फोटो साभारः Viral Bhayani)


खबर ये भी है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी 19 फरवरी को खंडाला में पारंपरिक मराठी अंदाज में होगी.



वहीं, कल यानी 18 फरवरी को संगीत अख्तर के खंडाला स्थित बंगले में होगा.



फरहान अख्तर के घर पर शबाना आजमी भी नजर आईं. वह घर के छत पर खड़ी दिखीं.



फरहान और शिबानी के एक करीबी दोस्त ने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए बताया, 'फरहान और शिबानी इसे यथासंभव निजी रखना चाहते हैं.'