कई लोग ऐसे होते हैं कि वो मसल्स तो बनाना चाहते हैं लेकिन जिम जाना पसंद नहीं करते। अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताएंगे जो करने में बेहद आसान हैं और इन्हें रोजाना करने से घर बैठे ही आपके मसल्स स्ट्रॉग बन जाएंगे। जानें घर बैठे मसल्स बनाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें। 

Pushup

Image Source : INSTAGRAM/KISE_777
Pushup

पुशअप्स

पुशअप्स करना सबसे आसान और सरल तरीका है मसल्स को मजबूत बनाने का। इसके लिए बस आप जमीन पर पेट के बल लेट जाइए। अब दोनों हाथों को नीचे जमीन पर रखकर कंधों को ऊपर करें और पंजों को जमीन पर टिकाएं। अब बार-बार नीचे जाएं और फिर ऊपर जाएं। रोजाना इस तरह से कम कम 50 पुशअप्स जरूर करें। अगर आप शुरुआत कर रहे हैं तो 10 सेट ही करें। बाद में धीरे-धीरे इसकी संख्या को बढ़ाएं।

Dips

Image Source : TWITTER/CHAS
Dips 

डिप्स
डिप्स भी घर में आसानी से कर सकते हैं। डिप्स करने से मसल्स पर प्रेशर पड़ता है। इसके लिए आप बस घर में मौजूद बेड के या फिर किसी ऐसी मजबूत चीज के सहारे बैठें जो खिसके नहीं। उदाहरण के तौर पर अगर आप बेड के सहारे बैठे हैं। अब अपने दोनों हाथों को बेड की तरफ पकड़कर बैठें और पैरों को आगे की ओर फैलाएं। अब हाथ के सहारे बार-बार उठे और बैठें। ऐसा एक बार में 20 से 30 बार करें। धीरे-धीरे इसकी संख्या आगे बढ़ाएं। 

Crunches

Image Source : INSTAGRAM/SAHIFAPARACHAFITNESS
Crunches 

क्रंचेज
क्रंचेज भी मसल्स बनाने के लिए परफेक्ट एक्सरसाइज है। इसके लिए बस आप पीठ के बल लेट जाएं। पैरों को घुटने से मोड़कर फैला लें। अब दोनों हाथों को फोल्ड करके सिर के नीचे रखें। अब बार-बार उठे और सिर को घुटने तक लेकर आएं। इससे एक तो आपके मसल्स पर प्रेशर पड़ेगा साथ ही पेट भी अंदर हो जाएगा।

डबल्स की जगह किसी भारी चीज से करें कर्ल्स
कर्ल्स भी मसल्स के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसके लिए बस आप दोनों हाथ में पानी की भरी बोतल अपनी क्षमता के अनुसार लें और कंधे तक बार-बार लेकर आएं। इससे मसल्स मजबूत होंगे।