फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर 21 फरवरी को कोर्ट में अपनी शादी रजिस्टर करने जा रहे हैं, ये तो हम आपको बता ही चुके हैं। लेकिन उससे पहले, फरहान और शिबानी, पूरे मराठी रीति रिवाज़ों के साथ 19 फरवरी को सात फेरे लेने जा रहे हैं। इस शादी की रस्में आज से ही फरहान अख्तर के घर पर शुरू हो चुकी हैं।
आज फरहान और शिबानी की हल्दी और मेहंदी की रस्म है। इस रस्म का हिस्सा बनने फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी और जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आज़मी भी पहुंची।
वहीं शिबानी डांडेकर की दोनों बहनें - अपेक्षा डांडेकर और अनुषा डांडेकर भी पीले आउटफिट में इस रस्म का हिस्सा बनीं। शिबानी डांडेकर की बेस्ट फ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी पीले लहंगे में फरहान - शिबानी की हल्दी की रस्म का हिस्सा बनने पहुंचीं। यहां देखिए तस्वीरें।
खंडाला में होगी शादी
जहां, शादी की रस्में, फरहान अख्तर के घर पर हो रही हैं वहीं शादी जावेद अख्तर के खंडाला स्थित फार्म हाउस सुकून पर होगी। शादी की सारी तैयारियां वेडिंग प्लानर देख रहे हैं। और 19 तारीख की सुबह सुबह की पूरा परिवार खंडाला के लिए रवाना हो जाएगा। शादी का मुहुर्त दिन का है। फरहान - शिबानी का परिवार और खास दोस्त इस शादी में शरीक होंगे।
बेहद खुश दिखीं हनी ईरानी
इस मौके पर फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी काफी खुश थीं। उनके साथ जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आज़मी भी दिखाई दीं। आज की रस्मों में फरहान अख्तर की बहन ज़ोया अख्तर नहीं दिखाई दीं।
अनुषा और अपेक्षा
इस फंक्शन पर शिबानी की दोनों बहनें अनुषा और अपेक्षा भी पहुंचीं। कोर्ट मैरिज के बाद फरहान और शिबानी, अपने परिवार और खास दोस्तों के लिए एक शानदार पार्टी देने वाले हैं।
बेस्ट फ्रेंड रिया चक्रवर्ती
शिबानी डांडेकर की बेस्ट फ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी इस शादी में शरीक होंगी। हल्दी की रस्म पर रिया चक्रवर्ती एक बेहद खूबसूरत पीले रंग के लहंगे में दिखाई दीं।
कर चुके हैं बैचलर पार्टी
फरहान अख्तर अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी भी कर चुके हैं। इस पार्टी से उन्होंने ये शानदार तस्वीर भी शेयर की जहां फरहान और शिबानी के कटआउट्स भी मौजूद थे। इसे देखते ही शिबानी ने फरहान की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा - कायदे से तो मैं वहां मौजूद थी ही।
वैलेंटाईन्स डे का पोस्ट
वैलेंटाईन्स डे पर फरहान अख्तर ने अपनी और शिबानी की ये तस्वीर शेयर की थी जहां शिबानी, फरहान का मास्क पहने और फरहान, शिबानी का मास्क पहने नज़र आए। इस तस्वीर के साथ फरहान ने लिखा - मैंने सुना है कि वक्त के साथ कपल्स एक दूसरे के जैसे ही दिखने लगते हैं।
यूं हुई थी मुलाकात
शिबानी और फरहान की मुलाकात 2015 में एक टीवी शो के दौरान हुई। इस रियलिटी शो का नाम था I Can Do That जिसमें शिबानी के अलावा गौहर खान, मंदिरा बेदी, वीजे बानी, ऋत्विक धन्जानी सहित कई सितारों ने भाग लिया। फरहान अख्तर ने इस शो को होस्ट किया था और इसी शो की शूटिंग के दौरान उनकी और शिबानी की मुलाकात हुई।







