महान गायिका लता मंगेशकर के निधन से देशभर में गम का माहौल है। केंद्र सरकार ने 6 व 7 फरवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। 92 वर्षीय लता जी का रविवार सुबह मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रविवार शाम 6.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में अंत्येष्टि की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी श्रद्धांजलि देने मुंबई जाएंगे!
शत्रुघ्न सिन्हा ने जताया शोक
एक युग का अंत! राष्ट्र ने अपनी कोकिला, महान लता मंगेशकर को खो दिया। उनके गीत, संगीत, गीतों और मंत्रमुग्ध कर देने वाले अमर रत्नों के माध्यम से उनकी सुनहरी आवाज पीढ़ियों तक हमारे साथ रहेगी।
03:03 PM, 06-FEB-2022
आशा भोसले से मिले अनुपम खेर
यह अक्सर सबसे बड़ी मुस्कान होती है जो सबसे दुखी दिल को छुपाती है!" मैं आशा भोसले जी की अपनी प्यारी बहन के खोने की भावना को उनकी उदास मुस्कान के माध्यम से महसूस कर सकता था! मेरे लिए भी उनसे लता दीदी के बारे में बात करना मुश्किल था। हमने कुछ मुस्कान साझा की और कुछ आंसू।

02:49 PM, 06-FEB-2022
लता मंगेशकर के घर पहुंचे राज ठाकरे
राज ठाकरे अपनी पत्नी और मां के साथ लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए उनके पेडर रोड स्थित आवास ‘प्रभुकुंज’ पहुंचे।
02:39 PM, 06-FEB-2022
6 बजे तक शिवाजी पार्क पहुंचेंगे पीएम
बृहन्मुंबई नगर निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम लगभग 5:45-6:00 बजे अंतिम संस्कार के मैदान में पहुंचेंगे, जिसके बाद लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार शाम लगभग 6:15-6:30 बजे किया जाएगा।

02:36 PM, 06-FEB-2022
अंतिम दर्शन के लिए पहुंची ये हस्तियांश्रद्धा कपूर, अनुपम खेर, जावेद अख्तर लता मंगेशकर के आवास पर पहुंचे।
02:27 PM, 06-FEB-2022
लता मंगेशकर के घर पहुंचे अमिताभ बच्चन
गायिका लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन करने के लिए अपनी श्वेता नंदा और अभिनेता अमिताभ बच्चन उनके निवास पर पहुंच गए हैं।

02:24 PM, 06-FEB-2022
मुंबई रवाना होंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने आज मुंबई जाएंगे।

02:12 PM, 06-FEB-2022
संगीतकार एआर रहमान ने खुद को बताया भाग्यशाली
हमारे लिए आज दुखद दिन है। लता जी सिर्फ एक आइकन नहीं है, वह भारत के संगीत और कविता का भी हिस्सा हैं; उनकी कमी हमेशा खलेगी। मैं लता दीदी एक तस्वीर देख-देखकर रात भर जागता था और प्रेरित हो जाता था;मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ कुछ गाने रिकॉर्ड करने और उनके साथ गाने का मौका मिला।