आज शिवाजी की जयंती पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं। जिसमें मराठा समाज द्वारा वाहन रैली निकाली जाएगी। इसके साथ अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे। ये सभी कार्यक्रम छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक समिति के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चूंकि ग्वालियर में माराठा समाज अधिक है। इसलिए ये रैली शहर में देखने लायक होगी। साथ ही इंदौर में होने जा रहे एशिया के सबसे बड़े गोबर-धन (बायो-सीएनजी) प्लांट के लोकार्पण के शहरवारसी साक्षी बनेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देख सकेंगे। जिसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा हाई सेकेंडरी परीक्षा का हिंदी का पेपर का पेपर भी रहेगा। इसके लिए शहर में 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां छात्र सुबह हिंदी का पेपर देने पहुंचेंगे। परीक्षा कराने की तैयारी प्रशासन ने पूरी तरह से कर ली है।
- शहरवासी बनेंगे बायो-सीएनजी प्लांट लोकार्पण के साक्षी: मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित होने जा रहेे एशिया के सबसे बड़े गोबर-धन (बायो-सीएनजी) प्लांट का साक्षी ग्वालियर शहरवासियों को बनाने हेतु कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शहर में दो स्थानों अटल सभागार जीवाजी विश्वविद्यालय एवं टाउनहाल पर सुबह 11 बजे किया जाएगा।
- शिवाजी महाराज जयंती कार्यक्रम: छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम शाम 6:00 बजे आयोजित किए जाएंगे।
- वाहन रैली: शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष में मराठा समाज के द्वारा एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया है। जो महाराज बाड़ा से सुबह 9:30 बजे प्रारंभ होकर शिवाजी उद्द्वान पर समाप्त होगी।
- हाई सेकेंडरी परीक्षा: 12वीं के 20 हजार छात्र हिंदी का पेपर देने के 95 केंद्रों पर सुबह 10 बजे पहुचेंगे।