घरेलू स्तर पर आज लगातार 105 दिन हो गए जब, पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत रही। तात्कालिक तौर पर भले ही यह राहत दिख रही हो, लेकिन चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब 15 रुपये की बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।
एक दिसंबर 2021 को कच्चे तेल का दाम 69 डॉलर प्रति बैरल था, लेकिन तब से लेकर अब तक कच्चा तेल 24 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा महंगा हो गया है। इतना ही नहीं, आगे भी इसमें तेजी जारी रह सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 15 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
भारत में पेट्रोल-डीजल के नए रेट रोजाना की तरह आज भी सुबह 6 बजे जारी हो गए। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव के कारण बुधवार सुबह आईओसी द्वारा जारी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह भी तब जब, यूक्रेन-रूस के बीच जंग की आशंकाओं के बीच क्रूड ऑयल 2014 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल की तरफ पहुंच चुका है।
कब से मिल रही राहत
केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर चार नवंबर 2021 को उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। इसके बाद दाम स्थिर हैं। हालांकि, इसके बाद कई राज्यों में वैट कम करने से दाम कम हुए जरूर हुए है, पर कोई वृद्धि नहीं हुई। विपक्ष इसे चुनाव से जोड़ रहा है। क्योंकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार दम बढ़ रहे हैं।
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
| शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
| पोर्ट ब्लेयर | 82.96 | 77.13 |
| चंडीगढ़ | 94.23 | 80.9 |
| आगरा | 95.05 | 86.56 |
| लखनऊ | 95.28 | 86.8 |
| दिल्ली | 95.41 | 86.67 |
| नोएडा | 95.51 | 87.01 |
| रांची | 98.52 | 91.56 |
| बेंगलुरु | 100.58 | 85.01 |
| चेन्नई | 101.4 | 91.43 |
| कोलकाता | 104.67 | 89.79 |
| पटना | 105.9 | 91.09 |
| जयपुर | 107.06 | 90.7 |
| भोपाल | 107.23 | 90.87 |
| मुंबई | 109.98 | 94.14 |
| श्रीगंगानगर | 112.11 | 95.26 |