Mangalwar Ke Upay: आज साल 2022 के फरवरी महीने का तीसरा और माघ महीने का दूसरा मंगलवार (Mangalwar) है। मान्यता के मुताबिक मंगलवार का संबंध जहां मंगल (Mangal) ग्रह से है वहीं इसे हनुमान जी का दिन भी कहा जाता है। इतना ही नहीं मंगल को ऊर्जा का कारक माना जाता है। संकट या परेशानी के समय मनुष्य की ऊर्जा में हानि होती है।
मान्यता के मुताबिक यदि संकटग्रस्त व्यक्ति मंगलवार के दिन हनुमान जी (Hanuman Ji) को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय करें तो कुछ ही समय में उसकी परेशानी दूर हो सकती है और किस्मत भी बदल सकती है।
साथ ही इस दिन ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए जिससे आपकी कुंडली में कोई बाधा उत्पन्न हो। इस दिन ऐसा कोई भी विशेष काम नहीं किया जाता है जिससे आपके जीवन में कोई बाधा उत्पन्न हो। मंगलवार को गलती से भी अगर कोई गलत काम कर दिया तो उसका परिणाम बुरा होता है। उसका आपके जीवन पर गलत असर पड़ता है यही नहीं आप आर्थिक रूप से कमजोर भी हो सकते हैं।
इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। इसके साथ ही हनुमान जी की कृपा बरसती है। कहा जाता है जिन लोगों की कुडंली में मंगल दोष होता है, उन लोगों को इस दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। क्या आप जानते हैं मंगलवार को कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें अशुभ माना जाता है। इस दिन इन कामों को करने से बजरंगबली रुष्ट हो जाते हैं।मंगलवार को जरूर करें ये काम (Mangalwar Ke Upay)
- मंगलवार को जरूर राम मंदिर में जाएं। हनुमान जी के श्री रूप के मस्तक का सिंदूर दाहिने हाथ के अंगुठे से लेकर सीता माता के श्री रूप के श्री चरणों में लगा दें और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करें।
- शनिवार या मंगलवार के दिन सुबह धागे में चार मिर्चें नीचे तथा तीन मिर्चें ऊपर और बीच में नीबू पिरोकर घर और व्यवसाय के दरवाजे पर लटका दें। इससे नकारात्मकता समाप्त होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
- काले तिल, जौ का आटा और तेल मिला कर आटा गूंथ लें। इस आटे से एक रोटी बना कर उस पर तेल और गुड़ चुपड़ कर जिस को नजर लगी हो उस पर से सात बार उवारकर भैंसे को खिलाएं। शनिवार अथवा मंगलवार को यह उपाय करें।
- छोटा बच्चा अधिक रोता हो तो रविवार अथवा मंगलवार के दिन नीलकंठ का पंख लेकर जिस पलंग पर बच्चा सोता है उसमें लगा दें। शीघ्र ही बच्चे का रोना समाप्त हो जाएगा।