अस्वस्थ जीवन शैली के कारण वर्तमान समय लोग कई बीमारियों से घिर जाते हैं। मोटापा भी उन्हीं में से एक है जो लगातार बढ़ते वजन के कारण होता है। मोटे लोगों को दूसरी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी अधिक होता है। ऐसे में वजन पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी है। जब परेशानियां बढ़ने लगती हैं तो लोग मोटापा कम करने के लिए उपाय (vajan kam karne ke upay) खोजने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय जो वजन घटाने में मददगार साबित होते हैं।

नींबू: वजन कम करने के लिए कई लोग नींबू पानी पीते हैं क्योंकि ये कई गुणों से भरपूर होते हैं। बता दें कि भोजन के जरिये लोगों के शरीर में कैलोरीज जाती हैं। जब बॉडी दैनिक रूप से इतने कैलोरीज को खर्च नहीं कर पाता है तो एक्स्ट्रा कैलोरीज फैट के रूप में जमा हो जाता है। इससे शरीर का वजन बढ़ जाता है। नींबू में कैलोरीज की मात्रा बेहद कम होती है। ऐसे में इसका सेवन फायदेमंद है। साथ ही ये मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर करता है।

दालचीनी: किचन के इस मसाले में शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं जो वजन घटाने में मददगार साबित होते हैं। दालचीनी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म सुधारने में सहायक होते हैं। साथ ही, इसके इस्तेमाल से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। लोगों की क्रेविंग काबू में रहती है जिससे वजन संतुलित रहता है।

सेब का सिरका: पेट को लंबे समय तक भरा रखने में ऐप्पल साइडर विनेगर मददगार माना जाता है। साथ ही, शरीर से फैट की मात्रा को कम करने में भी ये मदद करता है। एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें।

इलायची: हरी इलायची को वजन घटाने के साथ ही पेट की चर्बी कम करने में भी असरदार माना जाता है। इसके सेवन से चयापचय बेहतर होता है, साथ ही, इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेट्री तत्व होते हैं जो शरीर से सूजन कम करने में मदद करते हैं। इन्हें रात भर पानी में भिगोए रखने के बाद अगली सुबह खाली पेट पीने से वजन कम होता है।

आंवला: आंवले का सेवन शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, ये वजन घटाने की प्रक्रिया को भी आसान बनाता है।