यूट्यूबर जोनाथन मा ( Jonathan Ma ) ने इस महीने की शुरुआत में अपना कलेक्‍शन 'VaxxedDoggos' रिलीज किया. जिससे उनकी ये कमाई हुई है. उनका यूट्यूब पर जोमा टेक (Joma Tech) नाम से चैनल है.

स्टोरी हाइलाइट्सयूट्यूबर जोनाथन मा फेसबुक, गूगल में कर चुके हैं काम16 लाख से ज्‍यादा हैं सब्‍सक्राइबरजोनाथन मा (Jonathan Ma) एक फेमस यूट्यूबर हैं. उनका यूट्यूब पर जोमा टेक (Joma Tech) नाम से चैनल (Joma Tech YouTube) है. जोनाथन इसलिए चर्चा में हैं क्‍योंकि उन्‍होंने हाल में महज 42 सेकेंड के अंदर 1 करोड़ 75 लाख रुपए की कमाई कर डाली. हालांकि, सब कुछ काटकर मा को 1 करोड़ 40 लाख रुपए मिले हैं. आखिर उन्‍होंने ये सब कैसे किया यही आपको हम बताने जा रहे हैं.

'बिजनेस इनसाइडर'की एक खबर के मुताबिक, जोनाथन मा (Jonathan Ma) ने अपना NFT कलेक्‍शन जारी किया है, ताकि वह एक फिल्‍मेमकर बन सके. उन्‍होंने NFT कलेक्‍शन के लिए डिस्‍कोर्ड सर्वर बनाया. ये ऐसा सर्वर होता है, जहां एक जैसे सर्वर वाले ही लोग उनके NFT कलेक्‍शन को देख पाएंगे. जिनके पास भी जोनाथन का NFT होगा, वही प्राइवेट डिस्‍कोर्ड (प्राइवेट सर्वर) पर देख पाएंगे.

कौन हैं जोनाथन माजोनाथन मा (Jonathan Ma) यूट्यूब पर कंप्‍यूटर प्रोगामिंग, क्रिप्‍टो और तकनीक से संबंधित वीडियो बनाते हैं. उनके यूट्यूब पर 16 लाख से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर हैं. फुलटाइम यूट्यूबर बनने से पहले वह फेसबुक और गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुके हैं. वह कहते हैं, उनका एकमात्र उद्देश्‍य फिल्‍म डायरेक्‍टर बनना है. headtopics.com