तेलंगाना के 6 जिलों में येलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) हैदराबाद ने तेलंगाना के छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
चंडीगढ़ में बारिश से सफलों को नुकसान, सब्जियों के दाम बढ़े
चंडीगढ़ में खुदरा बाजारों और मंडियों में सब्जियों की कीमतें बढ़ गई हैं। शहर में पिछले सप्ताह ज्यादा बारिश होने के कारण फसलों को नुकसान पहुंचाया है। आने वाले दिनों में सब्जियां और महंगी हो सकती है।
यूपी हरियाणा में हल्की बारिश की भविष्यवाणी
मौसम विभाग के अनुसार, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरनगर (यूपी) के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।
उत्तराखंड और हिमाचल में तापमान में गिरावट
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि कई जगहों पर बर्फबारी रुकी है तो लोगों ने राहत की सांस ली है। रुद्रप्रयाग में टूरिस्ट प्वाइंट पर कई फीट मोटी बर्फ जम गई है। हिमाचल के डलहौजी में डेढ़ से दो फिट तक बर्फबारी हुई है। सड़कों में बर्फ पसरी है।
जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में बर्फबारी का दौर जारी है। बीते 7 दिनों से हो रही बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं। कड़ाके की ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री तक नीचे गिर गया है। कई इलाकों में तो सड़कें बाधित हैं जिससे आम जन जीवन पर प्रभाव पड़ा है।
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड
देश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बारिश, बर्फबारी और शीतलहर से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कई पहाड़ी प्रदेशों में जमकर बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। उत्तर भारत में शीतलहर चल रही है। जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक सर्दी अपना तेवर दिखा रही है।
मौसम विभाग येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 14 जनवरी तक काफी बारिश होने वाली है। बिहार के अलावा झारखंड और वेस्ट बंगाल के लिए अगले दो दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते ठंड और बारिश की दोहरी मार पड़ने जा रही है। छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना और ओडिशा में बिजली या ओलों के साथ छिटपुट गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।