वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। अगर हमारे घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो जिंदगी भर दरिद्रगी या क्लेश रहती है। साथ ही जिन घर घरों में दरिद्रगी रहती हैं, उन घरों में मां लक्ष्मी का वास नहीं रहता। वास्तुशास्त्र अनुसार हम घर में जो भी चीजें रखते हैं उसका हमारे जीवन और भाग्य पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए घर में हमेशा ऐसी चीजें ही रखनी चाहिए जिससे भाग्य में वृद्धि हो सके आज हम वास्तु अनुसार आपको ऐसी वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको घर में रखने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

दो हंसों के जोडों की रखें तस्वीर:

वास्तुशास्त्र अनुसार घर में हंस रखना शुभ होता है। इसे प्रेम और शांति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए घर के बेडरूम या ड्राइंग रूम में हंस के जोड़े की तस्वीर रखनी चाहिए। माना जाता है इससे परिवार के लोगों के बीच प्रेम बढ़ता है और आर्थिक लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है।

घर की उत्तर दिशा में रखे एक्वेरियम:

घर में एक्वेरियम रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसमें हमेशा रंग-बिरंगी मछलियां रखनी चाहिए। वास्तु अनुसार मछलियों को खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। घर में पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ पीतल या चांदी की मछली रखनी चाहिए।

सुख- शांति का माना जाता है प्रतीक:

वास्तु अनुसार घर में तोता रखना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ये सुख शांति का प्रतीक होता है। घर में आप चाहें तो तोते की तस्वीर या कोई स्टैच्यू रख सकते हैं। इससे घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है।

भगवान विष्णु का माना जाता रूप:

घर में कछुए की मूर्ति या स्टैच्यू रखना भी शुभ माना जाता है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार कछुए को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। घर के उत्तर दिशा में कछुए की मूर्ति या स्टैच्यू रखना चाहिए। कहते हैं इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है।

घर में रखें गाय की मूर्ति और ऊंट का स्टैच्यू:

घर में गाय की मूर्ति रखने से सुख-समृद्धि आने की मान्यता है। कहते हैं घर में पीतल या सफेद पत्थर की गाय की मूर्ति रखने से पॉजिटिविटी आती है। वास्तु अनुसार घर में ऊंट का स्टैच्यू रखना भी काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है घर के उत्तर पश्चिम दिशा में ऊंट की मूर्ति रखने से व्यापार में सफलता प्राप्त होती है।

दौड़ते हुए सफेद घोड़ों का चित्र:

घर की उत्तर दिशा की दीवाल पर दौड़ते हुए घोड़ों का चित्र लगाना चाहिए। मान्यता है जैसे घोड़े चित्र में हमेशा दौड़ते हुए प्रतीत होते हैं। ऐसे ही घर के लोग अपनी तरक्की पर आगे बढ़ते रहते हैं।