पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। जम्मू-कश्मीर, उतराखंड, हिमाचल में भारी बर्फबारी से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। पिछले एक हफ्ते से दिल्ली में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में भी ठंड और क

झारखंड के कई जिलों में हाड़ कंपाती ठंड
झारखंड में हाड़ कंपाती ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जम्मू से भी ज्यादा ठंड झारखंड में पड़ रही है। जम्मू का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि गढ़वा का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस, मेदिनीनगर का 6.4 व रांची का 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यानि जम्मू से ज्यादा ठंड झारखंड के कई जिलों में पड़ रही है।
भुवनेश्वर में घना कोहरा, विमान सेवाएं बाधित
भुवनेश्वर में घना कोहरा छाने की वजह से विमान सेवाएं बाधित हो रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता घटकर 100 मीटर हो गई। इससे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे( BPAI) पर उड़ानें प्रभावित हुईं। कोहरा छंटने के बाद उड़ानों का संचालन सामान्य हो पाया।
राजस्थान छाया रहा घना कोहरा, बारिश व ओलावृष्टि की संभावना
राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अनेक इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा और यह क्रम अगले कुछ दिन भी बने रहने की संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार को बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है।
दिल्ली में बारिश शुरू
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम करवट ले रहा है। यहां कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में एक बार फिर बारिश हुई।
उत्तर भारत पर शीतलहर का कहर
देश की राजधानी दिल्ली सहित यूपी, राजस्थान सहित उत्तर के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले एक हफ्ते से दिल्लीवाले लगातार ठिठुर रहे हैं. वहीं यूपी में भी ठंड और कोहरे ने कोहराम मचा रखा है, तो बिहार वाले शीतलहर से कांप रहे हैं। राजस्थान में भी ठंड भयंकर पड़ रही है।
कई राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। यानी 22 जनवरी से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में बारिश और ओले की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का
इन राज्यों में घना कोहरा छाने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में और उत्तर प्रदेश, बिहार और अगले पांच दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में रात/सुबह के घंटों में घना/बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है।