हिन्दू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। दरअसल, हिन्दू धर्म में सप्ताह के सातों दिन का अलग-अलग महत्व है। अलग-अलग दिनों में अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा होती है। माना जाता है कि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन है। कहा जाता है कि इस दिन अगर धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न रखा जाए तो घर में धन और सुख समृद्धि की कमी नहीं रहती है।
कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए, जिससे मां लक्ष्मी नाराज होकर घर छोड़कर हमेशा के लिए चली जाएं। आज हम आपको ऐसे चार कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने पर मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। आइये जानते हैं कि कौन सा चार काम शुक्रवार को नहीं करना चाहिए...
- शुक्रवार को शाम के समय कभी भी भूलकर काम नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि शाम का समय पूजा-पाठ का होता है। कहा जाता है कि इस समय देवी-देवता सक्रिय रहते हैं। अगर इस वक्त घर का कोई भी सदस्या सोता है तो घर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसे में आलस के माहौल मां लक्ष्मी रहना पसंद नहीं करती हैं।
- वैसे तो घर में साफ-सफाई हमेशा रखें, खासकर शुक्रवार के दिन इस पर विशेष ध्यान दें क्योंकि मां लक्ष्मी को साफ-सफाई सबसे ज्यादा पसंद है। जिस घर में साफ-सफाई नहीं रहती है वहां मां लक्ष्मी रहना पसंद नहीं करती हैं और नाराज होकर घर से चली जाती हैं।
- शुक्रवार के दिन मांस-मछली का सेवन ना करे। ना ही किसी भी जीव-जन्तु को हानी पहुंचाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे हमेशा के लिए नाराज हो जाएंगी।
- हिन्दू धर्म स्त्रियों को देवी लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है। शुक्रवार के दिन भूलकर भी अपनी पत्नी या किसी भी स्त्री का अपमान नहीं करना चाहिए। अगर आप किसी महिला का अपमान करते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। यही कारण है कि महिलाओं का सम्मान हर समय करना चाहिए। ऐसा करने से घर में शांति का माहौल रहेगा और मां लक्ष्मी आपके घर में वास करेंगी।