टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) जिन्हें एकता कपूर के शो 'नागिन' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। वह कल यानी 27 जनवरी 2022 को अपने प्रेमी सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। बंगाली ब्यूटी अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बीच वेडिंग में शादी का संकल्प लेंगी। मौनी ने सूरज के साथ अपने संबंधों और उनकी शादी के बारे में बात करने से परहेज किया है। लेकिन इस बीच अब उनकी प्री-वेडिंग रस्में शुरू हो चुकी हैं।

mauni roy

मौनी और सूरज की शादी भारतीय पारंपरा के अनुसार होगी। इसके तहत हल्दी, मेहंदी और संगीत रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। मौनी की करीबी दोस्त आशका गोराडिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर होने वाली दुल्हन की एक तस्वीर साझा की। आशका ने डिजाइनर अनुराधा खुराना की तस्वीर को रीपोस्ट किया है, जिसमें मौनी येलो आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "आज।" तस्वीर में 'महादेव' की अभिनेत्री को पीले रंग के पारंपरिक कपड़े को पहने हुए देखा जा सकता है। उन्होंने इसे ज्वेलरी के साथ पेयर किया है। मौनी हमेशा की तरह काफी सुंदर लग रही हैं। अनुराधा ने इसके बैकग्राउंड में 'मेहंदी है रचने वाली' गाना जोड़ा है, जिससे नेटिज़न्स ये मानकर चल रहे हैं कि, ये तस्वीर मौनी की मेहंदी समारोह की है। 

mouni roy


वहीं, एक्ट्रेस की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की कुछ स्पष्ट झलकियां भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसे उनके दोस्तों ने अपने हैंडल्स से शेयर किए हैं। ऐसे ही एक वीडियो में एक्ट्रेस मौनी रॉय को येलो कलर के फ्लोरल आउटफिट में मेहंदी की रस्म को पूरा करते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में, मौनी रॉय और सूरज नांबियार व्हाइट कलर के ड्रेस में हल्दी रस्म को पूरा करते नजर आ रहे हैं। यहां देखें वो वीडियोज।