वैदिक ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके नेचर और भविष्य के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथों की लकीर और चिह्न देखकर उसके जीवन और भविष्य के बारे में जाना जाता है। हाथ में कोई प्रकार की रेखाएं होती हैं। साथ ही सभी हथेली में सभी 9 ग्रहों से संबंधित पर्वत भी होते हैं। अलग- अलग पर्वत का हम विश्लेषण करके व्यक्ति के जीवन से जुड़े सभी पहेलुओं को जान सकते हैं।
आज हम बात करने जा रहे हैं शुक्र पर्वत के बारे में। जो प्रेम, सुख और समृद्धि के बारे में बताता है। हथेली में अंगूठे के नीचे वाले स्थान को शुक्र पर्वत कहते हैं। आइए जानते हैं…
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर शुक्र पर्वत उभार लिए हुए हो तो यह अच्छा माना जाता है। ऐसे लोगों को लाइफ में सभी सुख सुविधाएं मिलती हैं। इनका स्वभाव दूसरों पर दया करने वाला होता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति का शुक्र पर्वत ज्यादा उभार लिए हुए हो तो ऐसा व्यक्ति कामुक भी होता है। ऐसे लोग जरूरत से ज्यादा शारीरिक सुख के बारे में सोचते हैं। इनके लाइफ में कई प्रेम प्रसंग होने के आसार रहते हैं। ऐसे लोग लैविश लाइफ जीने के शौकीन होते हैं।
सुख- सुविधाओं को रहता है अभाव:
यदि शुक्र पर्वत दबा हुआ हो तो व्यक्ति को कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे जीवन में सुख-सुविधाओं का अभाव रहता है। अगर शुक्र पर्वत पर कई सारी लकीरे बनी हुई हैं तो इससे व्यक्ति का मन कमजोर रहता है। शुक्र पर्वत पर छोटी-छोटी लकीरों से जाल बनना अच्छा नहीं माना जाता है।
अगर शुक्र पर्वत हो तिल:
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल बना होता है तो ऐसे लोगों का अपने जीवनसाथी से हमेशा झगड़ा होता रहता है। छोटी- छोटी बातों पर लड़ाईयां हो जाती है। साथ ही प्रेम को लेकर भी दोनों में मनमुटाव रहता है। लेकिन आर्थिक मामलों के लिए ये शुभ होता है। ये व्यक्ति को करियर में सफलता दिलाता है।