मंगलवार से फरवरी का महीना शुरू हो जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार इस महीने यानि फरवरी में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन रहेंगी। उत्तर प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में 7 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना हो तो छुट्टियां जरूर चेक कर लीजिएगा। वहीं बैंक कर्मचारी 23 और 24 फरवरी को हड़ताल भी करने वाले हैं। सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स (CTU) और ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉइज एसोसिएशन (AIBEA) सहित अन्य संगठनों ने मिलकर बैंक हड़ताल करने की घोषणा की है। आपको बता दें कि इस हड़ताल में देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे।
इसकी वजह से 23 से 27 फरवरी तक 4 दिन नहीं कामकाज नहीं होगा। अगर संगठन 23 और 24 फरवरी को हड़ताल पर रहते हैं तो फरवरी में 23 से 27 तारीख यानी 5 दिनों में 4 दिन बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। 23 और 24 को हड़ताल और 26-27 फरवरी को क्रमश: चौथा शनिवार और रविवार होने के कारण बैंक में काम नहीं होगा। आइये आपको बताते हैं कि किस दिन कहाँ छुट्टी है -
- 2 फरवरी - सोनम लोसर
- 5 फरवरी - वसंत पंचमी
- 6 फरवरी - रविवार
- 12 फरवरी - दूसरा शनिवार
- 5 फरवरी - हजरत अली जयंती
- 13 फरवरी - रविवार
- 16 फरवरी - गुरु रविदास जयंती
- 18 फरवरी - डोलयात्रा का त्यौहार
- 19 फरवरी - छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
- 20 फरवरी - रविवार
- 26 फरवरी - दूसरा शनिवार
- 27 फरवरी - रविवार की छुट्टी