पॉप्युलर ऐक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) और सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी वेडिंग सेरेमनी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। ये फोटो मंडप की है, जहां मौनी ने रस्मों को निभाने के बाद सूरज को गले लगा लिया है। मौनी की शादी की कई और तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनकी शादी मलयालम रीति-रिवाजों से हुई है।

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की शादी का वीडियो भी सामने आ चुका है। इसमें शादी होने के बाद आसपास मौजूद फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। वो हूटिंग भी कर रहे हैं। ये देखकर सूरज और मौनी भी मुस्कुराने लगते हैं।

बेहद खूबसूरत दिखीं मौनी रॉय

Mouni Roy Wedding Photos


दुल्हन बनीं मौनी रॉय बेहद खूबसूरत दिखीं। उनकी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें सूरज उन्हें मंगलसूत्र पहना रहे हैं और रिश्तेदार उन पर फूलों की बारिश कर रहे हैं।

मौनी ने अपनी शादी में बंगाली स्टाइल में साड़ी को चुना। सफेद रंग की बनारसी सिल्क साड़ी पर लाल बॉर्डर बना है। उन्होंने गोल्ड हैवी जूलरी को चुना। वो बहुत सुंदर लग रही हैं। वहीं, सूरज ने क्रीम कलर का कुर्ता और सफेद रंग का पायजामा पहना।