कहते हैं घर की बेटी और बहू लक्ष्मी का रूप होती हैं। भारतीय संस्कृति में घर की बहु-बेटी को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। घर में बेटी का होना मतलब साक्षात लक्ष्मी जा प्रवेश माना जाता हैं। ये बेटियां बेटों से भी ज्यादा सुख और सम्रद्धि घर वालो को देती हैं। इसीलिए हमारे यहां हर शुभ काम घर की लक्ष्मी यानी बहु और बेटी को विशेष महत्व दिया जाता है। पर इसके साथ घर की गृह लक्ष्मी के उचित-अनुचित कर्म का भी फल घर के सुख-सौभाग्य पर पड़ता है।
जहाँ एक तरफ घर की बेटी शादी के बाद विदा होकर चली जाती हैं तो वहीँ दूसरी और किसी दुसरे की बेटी हमारे घर बहू बनकर प्रवेश करती हैं। इस तरह हमारे घर में लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहता हैं। इसलिए घर में मां लक्ष्मी की कृपा बने रहने के लिए आवश्यक है कि घर की लक्ष्मी कुछ बुरे या अशुभ कर्मों से खुद को बचाये रखे।
अक्सर ऐसा कहा जाता है कि घर की औरतें किसी भी घर को चाहे को स्वर्ग बना सकती हैं और किसी भी घर को चाहे तो नर्क बना सकती है। वो घर की महिलाएं ही होती है जो किसी व्यक्ति के जीवन को बेहतर बना सकती है। पत्नी के रुप में जहां एक महिला हर कदम पर अपने पति का साथ देती है और उसे जीवन का सही मार्ग दिखाती हैं तो वहीं बेटी के रुप में वह लक्ष्मी के समान होती है।
आज हम आपको ऐसे कुछ कार्यों के बारे में बता रहे हैं जिसे घर की औरतों को करने से बचना चाहिए। क्योंकि मान्यताओं के अनुसार अगर घर की औरते ऐसा कुछ काम करती है तो उस घर से देवी लक्ष्मी हमेशा के लिए नाराज हो जाती हैं।
साफ सफाई- ये बात तो सभी जानते हैं कि लक्ष्मी माँ को वो घर सबसे अधिक प्रिय होता हैं जहाँ हमेशा साफ़ सफाई रहती हैं। देवी लक्ष्मी को साफ-सफाई विशेष प्रिय है और जहां उचित साफ-सफाई नहीं होती वहां कभी लक्ष्मी नहीं टिकती हैं। लेकिन आजकल की नई जनरेशन अपने घर की साफ़ सफाई से जायदा खुद के सजने सवरने पर ज्यादा ध्यान देती हैं।
ये लोग खुद को तो साफ़ सुथरा रखते हैं लेकिन अपने घर की सफाई की तरफ ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में इन आदतों के चलते जहां घर में गंदगी इकठ्ठा होती है, वहीं देवी लक्ष्मी आपसे नाराज होकर चली जाती हैं। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आप घर में मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहे तो आपको घर की साफ-सफाई पर भी उचित ध्यान देना होगा।
पूजा पाठ- हर घर की खुशहाली के लिए सुबह शाम दीपक और अगरबत्ती लगना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है। लक्ष्मी माँ को सकारात्मक माहोल में रहना पसंद हैं। वहीँ जिस घर की औरते पूजा पाठ की ओर ध्यान नहीं देती हैं वहां नकारात्मक ऊर्जा आने लगती हैं, और लक्ष्मी माँ ऐसे घर में रहना पसंद नहीं करती हैं।
लड़ाई झगड़े- जिस घर में नित नए नए बाद विवाद होते रहते है, उस घर में कभी लक्ष्मी का निवेश नहीं होता है। स्त्री हो पुरुष ये दोनों पर समान रूप से लागु होता है। पुरुष को कभी स्त्री के साथ गलत व्यबहार मार पीट नहीं करनी चाहिए, इससे माँ लक्ष्मी नाराज होती है। जिस घर में स्त्री का सम्मान न हो उस घर में माँ कभी निवास नहीं करती।