छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में तीन आंखों वाले बछड़े को देखने लोग कतार लगाकर खड़े हो गए. ग्रामीण इसे भोलेनाथ का स्वरूप मानकर अगरबती फूल नारियल पैसा चढ़ा रहे हैं और बछड़े की पूजा कर रहे हैं. जिले के गंडई क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुन्देली के आश्रित ग्राम लोधी नवागांव में तीन आंखों वाला बछड़ा गाय ने जन्म दिया है.

राजनांदगांव जिले के लोधी नवागांव के हेमंत चंदेल कृषि कार्य के अलावा गौपालन में दिलचस्पी रखते हैं. इनके द्वारा एक जर्सी गाय पाली गई है. मकर संक्रांति के दिन इनके घर शाम करीब 7 बजे इस गाय ने एक बछड़ा को जन्म दिया है, जिसकी तीन आंखे हैं. एक आंख सिर के मध्य में है. बताया जाता है कि इसके नाक में दो की जगह चार छिद्र हैं. साथ ही पूंछ जटा नुमा है. यह खबर तेजी से क्षेत्र में फैल गई है. कोई इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर तो कोई विज्ञान का चमत्कार जान कर इस तीन आंखो वाले बछड़ा को देखने पहुच रहा है.