शादी-ब्याह का लगन 15 जनवरी से शुरू है, हालांकि कोरोना की वजह से बहुत कम शादियां हो रही हैं। इसके साथ ही सोने के भाव में हलचल जारी है। दो दिन तक सिर्फ 24 कैरेट के सोने में बढ़ोत्तरी हो रही थी, लेकिन 19 जनवरी को सभी कैरेट में 200 रुपये की बढ़ोत्तरी हो गई। यही नहीं चांदी भी 10 रुपये चढ़कर 670 का हो गया था। इसके बाद सोना 50 हजार को छूने लगा। 20 जनवरी को 24 कैरेट सोना 49,900, 23 जनवरी को 50,000 और 26 जनवरी को सोना 50,300 रुपये हो गया। हालांकि 26 जनवरी को चांदी 690 पर आ गया है।
इससे पहले भी हाल के महीनों में सभी कैरेट के भाव में फेरबदल हो रहा था। इस वर्ष पहली बार 11 जनवरी को सोना 49,000 से नीचे आया था, लेकिन 12 जनवरी को 200 रुपये चढ़कर 49,100 हो गया। अब 13 जनवरी को सोना 200 रुपये बढ़ा था, तो अब 15 जनवरी को फिर 200 रुपये चढ़ गया। चांदी भी 10 रुपये चढ़कर 660 रुपये हो गया। मकर संक्रांति के दूसरे दिन आभूषण के सोने पर 100 रुपये घटा, जबकि 24 कैरेट में 400 रुपये भाव कम हुआ। 28 जनवरी को सोना एकबारगी 500 रुपये उतर गया। चांदी भी 10 रुपये गिरकर 680 पर आ गया। यही नहीं, लगातार दूसरे दिन 29 जनवरी को सोना फिर 500 रुपये उतर गया। चांदी भी 10 रुपये गिरकर 670 पर आ गया। लगभग यही भाव 29 दिसंबर को था।
वहीं 17 दिसंबर को 22 व 24 कैरेट में एकबारगी 400 रुपये और 18 कैरेट में 300 रुपये की वृद्धि हो गई थी। चांदी भी 10 रुपये बढ़कर 670 का हो गया। इसके बाद लगातार दूसरे दिन 22 व 24 कैरेट सोना 300 रुपये चढ़ गया। इसी बीच 19 दिसंबर को सोना बढ़ने की बजाय 100 रुपये उतर गया था। चार दिन बाद सोना एकबारगी 500 रुपये उतर गया था। 29 दिसंबर को सोना 100 रुपये बढ़ गया था, लेकिन 30 दिसंबर को सोना 300 रुपये नीचे उतर गया। इसके बाद तीसरे दिन रविवार को सोना 400 रुपये चढ़ गया था, लेकिन चौथे दिन चार जनवरी को 300 रुपये उतर गया, तो साल के छठे दिन 22 और 24 कैरेट में 300 और 18 कैरेट में सोना में 200 रुपये चढ़ गया था।
जमशेदपुर में सोने-चांदी का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)
तारीख : 24 कैरेट : 22 कैरेट : 18 कैरेट : चांदी
29 जनवरी : 49,300 : 47,000 : 38,700 : 670
28 जनवरी : 49,800 : 47,500 : 39,100 : 680
26 जनवरी : 50,300 : 48,000 : 39,500 : 690
23 जनवरी : 50,000 : 47,700 : 39,200 : 700
20 जनवरी : 49,900 : 47,600 : 39,200 : 690
19 जनवरी : 49,600 : 47,200 : 38,900 : 670