आस्था के नाम पर आज भी लोगों में अंधविश्वास कायम है। सोशल मीडिया पर आए दिन कई अंधविश्वास पैदा करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि, शख्स के उपर हर तीसरी नागपंचमी को भैंसासुर सवार होता है। वायरल हो रहे वीडियो में शख्स नाद में भूसा खाता हुआ दिख रहा है।



'भैंसासुर' मानकर लोग पूज रहे हैं शख्स को

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शख्स मवेशी की तरह भूसा खाता नजर आ रहा है। लोग उस शख्स को पत्तियां और फल भी खिल रहे हैं। वीडियो यूपी के महाराजगंज जिले कोल्हुई इलाके का बताया रहा है। लोग शख्स को 'भैंसासुर' कर रहे हैं! इतना ही नहीं, वीडियो में लोग शख्स को फल खिलाते और आशीर्वाद लेते भी दिखाई दे रहे हैं।

पशुओं की तरह भूसा खाने लगता है शख्स

स्थानीय लोगों का दावा है कि, कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुद्रपुर शिवनाथ का रहने वाला ये शख्स नागपंचमी के मौके पर इंसान से पशु बन जाता है। इस शख्स का नाम बुधीराम बताया जा रहा है। शख्स रोडवेज का रिटायर्ड कर्मचारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागपंचमी के दिन उसका रवैया अजीब हो जाता है। पिछले कई सालों से हर तीसरे साल वह नागपंचमी पर गांव में ही स्थित माता के मंदिर में स्थापित भैंसासुर की प्रतिमा के सामने नाद में पशुओं की तरह ही भूसा और चारा खाने लगता है।