भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने शांत और डाउन टू अर्थ नेचर के लिए जाने जाते हैं। झारखंड के सबसे बड़े टैक्स पेयर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दुनिया के किसी भी बड़े अस्पताल में अपना इलाज करा सकते हैं। लेकिन वह अपनी बीमारी के लिए लोकल वैद्य से इलाज करवा रहे हैं। दरअसल, जानकारी के मुताबिक उनके दोनों घुटनों में दर्द हो रहा है। माही जंगल में मिलने वाली जड़ी-बूटियों से बनी दवा खा रहे हैं।

रांची के वैद्य से इलाज करवा रहे हैं MS Dhoni

MS Dhoni

रिपोर्ट्स के मुताबिक एमएस धोनी के घुटनों में कुछ समय से दर्द हो रहा है। जिसके लिए वह रांची के लोकल वैद्य से इलाज करवा रहे हैं। एमएस धोनी दवा खाने के लिए वैद्य के पास खुद कार ड्राइव करके जाते हैं। एक सधारण इंसान के भांति धोनी पेड़ के नीचे बैठ कर दवा लेते हैं। धोनी लापुंग के एक स्थानीय वैद्य बाबा बंधन सिंह खरवार से अपना इलाज करा रहे हैं। वैद्य बाबा बंधन की माने तो माही के शरीर में कैल्सीयम की कमी है। आपको बता दें कि एमएस धोनी के वैद्य की फीस महज 40 रुपए है।

MS Dhoni को गाँव में देख भीड़ हो गई जमा

MS Dhoni

एमएस धोनी वैद्य की चार खुराक ले चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी रांची से 70 किमी दूर खुद गाड़ी चलाकर सड़क किनारे दवा खाने जाते हैं। एमएस धोनी अभी हाल ही में 26 जून को बाबा के पास अपनी खुराक लेने गए थे। लोगों को जैसे ही पता चला की एमएस धोनी आए हैं तो वहां भीड़ लग गई।

जिसके बाद एमएस धोनी ने अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें क्लिक करवाई। वैद्य ने बताया कि धोनी के माता पिता भी उनके पास अपने घुटनों के दर्द के इलाज के लिए गए थे और बाबा की खुराक से उन्हें काफी आराम भी मिला। धोनी ने अपने माता-पिता के सफल इलाज के बाद उस डॉक्टर की दवा भी लेनी शुरू कर दी है।

MS Dhoni को नहीं पहचान पाए वैद्य

MS Dhoni

वैद्य ने बताया कि एमएस धोनी जब उनके पास पहली बार इलाज करवाने आए थे, तब वह उन्हें पहचान नहीं पाए थे। वैद्य ने बताया धोनी एक साधारण व्यक्ति की तरह उनके पास आए और अपनी परेशानी बताई। वैद्य ने उन्हें दवाई दी और उन्होंने आराम से खा ली। उन्होंने मुझे खुराक के 40 रुपए दिए। उनकी कार देखकर आसपास के लड़के आए तो मुझे पता चला कि यह धोनी है।