JEE Main Result 2022 Live Updates , jeemain.nta.nic.in , nta.nic.in , ntaresults.nic.in : एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2022 जारी  कर दिया गया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं।  जेईई मेन 2022 सेशन 1, पेपर 1 (बीई / बीटेक) और पेपर 2 (बीआर्च / बीप्लानिंग) परीक्षा 23 से 29 जून तक हुई थी। परीक्षा देश भर के 501 शहरों और भारत के बाहर 22 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जेईई मेन में दो पेपर शामिल होते हैं। जेईई मेन का पेपर-1 एनआईटी, आईआईआईटी व अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) व केंद्रीय विवि तथा राज्य सरकारों द्वारा वित्त पोषित, मान्यता प्राप्त अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम बीई व बीटेक में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है।



Mon, 11 Jul 2022 08:05 AM

JEE Main Result 2022: जेईई एडवांस के लिए पात्रता कैसे तय होगी।

एनटीए स्कोर जेईई एडवांस 2022 के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करेगा। जेईई एडवांस 28 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

Mon, 11 Jul 2022 08:01 AM

JEE Main Result 2022: जेईई मेन 2022 परिणाम में कितने छात्रों के कितने पर्सेंटाइल

लगभग 290 - 99.998- 99.9989
लगभग 284 - 99.996
लगभग 270 - 99.990
लगभग 267 - 99.952


JEE Main Result 2022: एनटीए ने स्कोर कार्ड कोर्ट के तीन लिंक जारी किए

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्टूडेंट्स के लिए जेईई मेन परिणाम 2022 चेक करने के लिए स्कोर कार्ड के तीन लिंक जारी किए हैं। https://jeemain.nta.nic.in पर नीचे दिए गए तीन लिंक देखे जा सकते हैं।

URL 1 : Download Score Card of JEE(Main) Session 1_Paper 1
URL 2 : Download Score Card of JEE(Main) Session 1_Paper 1
URL 3 : Download Score Card of JEE(Main) Session 1_Paper 1
 

Mon, 11 Jul 2022 07:58 AM

JEE Main Result 2022: जेईई मेन परिणाम 2022 चेक करने के लिए इन डिटेल्स की जरूरत

जेईई मेन परिणाम 2022 सत्र 1 चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन के साथ लॉग-इन करना होगा।

JEE Main Result 2022: जेईई मेन परिणाम 2022 में स्कोरकार्ड डिटेल्स

जेईई मेन परिणाम 2022 में एनटीए के पर्सेंटाइल स्कोर और उम्मीदवार की ऑल इंडिया रैंक की डिटेल्स का उल्लेख है। जेईई मेन का परिणाम जेईई एडवांस 2022 के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करेगा।

Mon, 11 Jul 2022 07:55 AM

JEE Main Result 2022: जेईई मेन की कटऑफ कुछ देर में

जेईई मेन 2022 कट-ऑफ, मेरिट लिस्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। यहां स्टूडेंट्स को यह सभी डिटेल्स मिलेगी।

Mon, 11 Jul 2022 07:54 AM

JEE Main Result 2022: जेईई मेन 2022 रिजल्ट यहां चेक करें डायरेक्ट लिंक

जेईई मेन 2022 सत्र 1 का परिणाम लिंक इन वेबसाइटों पर उपलब्ध है- jeemain.nta.nic.in, nta.ac.in, ntaresults.nic.in