समोसा हर किसी को पसंद होता है। आपने देश के अलग-अलग कोनों में अलग-अलग स्वाद और साइज के समोसे देखे होंगे। कई समोसे इतने छोटे होते हैं, जिन्हें एक बार में 5-6 खाया जा सकता है। इसके उलट आज हम आपको एक ऐसा विशाल समोसा दिखाने जा रहे हैं, जिसे लड़की अपने हाथों से उठा भी नहीं पाई। इसके बाद उसने समोसे खाने के लिए जो किया, वह आप देखते रह जाएंगे। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।



वीडियो में आप एक बेहद विशाल साइज का समोसा देख सकते हैं। यह समोसा एक बड़े से ट्रे में रखा दिख रहा है। समोसे के साथ एक बड़े कटोरे में लाल वाली मीठी चटनी और दूसरे बड़े कटोरे में हरी वाली खट्टी चटनी रखी हुई है। इसके साथ ही समोसे के पास एक लड़की भी खड़ी है। इस लड़की ने वीडियो में सबके होश उड़ा दिए हैं। आप देख सकते हैं कि समोसा इतना बड़ा है कि लड़की उसे उठा भी नहीं पाती है। इसके बाद वह एक बड़ा सा चाकू लेकर आती है।

चाकू से काटकर खा पाती है समोसा

अब आप सोच रहे होंगे कि लड़की इस बड़े से चाकू का क्या करेगा। आप देख सकते हैं कि लड़की इस बड़े से चाकू से समोसे का छोटा सा हिस्सा ही काट पाती है। लड़की समोसे को काटने के लिए बड़े से चाकू (Knife) से काफी देर तक काटती है। आप लड़की के चेहरे पर समोसा खाने का लालच देख सकते हैं। इसके बाद जैसे ही लड़की समोसे का छोटा सा हिस्सा काट पाती है, वैसे ही वह उसे कैमरे के सामने दिखाती है। आप देख सकते हैं कि समोसा का यह छोटा सा हिस्सा भी कैमरे के सामने काफी बड़ा लगता है। इसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। देखें वीडियो- 

बता दें कि वीडियो में दिख रही लड़की एक फूड ब्लॉगर (Food Blogger) है। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ऐसे ही अतरंगी खाने की चीजों के वीडियोज शेयर करती रहती है। इस वीडियो को उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट chahat_anand पर शेयर किया है। वीडियो को अब तक 20 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे 4 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक भी कर लिया है।