बरेली में बंदरों के झुंड ने 4 माह के बच्चे की जान ले ली। गर्मी के कारण पिता अपने मासूम बच्चे को छत पर गोद में लेकर टहल रहे थे। अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों ने उनके बेटे को छीना और हवा में उछाल दिया। तीन मंजिल से नीचे गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



दुनका गांव में निवासी निर्देश उपाध्याय किसान हैं। गर्मी की वजह से शाम को बेटे को गोद में लेकर छत पर चले जाते थे। शुक्रवार देर शाम करीब 8 बजे बेटे और पत्नी स्वाति के साथ टहल रहे थे। अचानक बंदरों का झुंड छत पर आ गया। उन्होंने आवाज लगाकर भगाने का प्रयास किया। इतने में कुछ बंदरों ने स्वाति पर हमला कर दिया। वह बचकर नीचे भाग गई। कुछ बंदरों ने निर्देश को घेर लिया। बेटा उनकी गोद से छीन लिया और नीचे फेंक दिया। कुछ ही मिनट में निर्देश और स्वाति का बेटा हमेशा के लिए दुनिया से चला गया।     


 इससे पूर्व गौरव की बेटी अंजलि ,मुनीश की बेटी सृष्टि सहित पूनम ,शुभम,सौभ्या आदि पर भी हमला कर काट दिया था। मामले में एसडीएम मीरगंज डॉ वेदप्रकाश मिश्रा ने बताया कि रविवार को राजस्व टीम भेजकर स्थिति का आंकलन कराएंगे।