जानकारी मिली है कि बिहार के कटिहार जिले में 19 मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे एक मिडिल क्लास फैमिली में बच्ची ने जन्म लिया। पहली बार जब इस बच्ची को इसकी मां को दिखाया गया, तो वह भी एकबारगी डरकर चीख पड़ी। दरअसल ये बच्ची देखने में बिल्कुल एलियन है। पैदा होने के समय इस बच्ची के शरीर का रंग भी हरा था। इसके शरीर पर कछुए की तरह धारियां भी पड़ी थीं।



यही नहीं जन्म के समय इस बच्ची का सिर भी पूरी तरह से विकसित नहीं था। इसके शरीर के कई हिस्से अधविकसित अवस्था में थे। कुल मिलाकर इस बच्ची के शरीर का ढांचा पूरी तरह से अलग है। बच्ची को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। देखने वाला हर कोई इस बच्ची को एलियन बताता है।

इस बच्ची का जन्म कराने वाले डॉक्टरों का कहना है कि हो सकता है कि बच्ची के शरीर में ये बदलाव उसके मां-पिता के जीन में हुए म्यूटेशन की वजह से हुआ हो। वह कहते हैं कि बच्चों के शरीर पर किराटिम लेयर होता है। इसकी वजह से बच्चे की त्वचा ऑक्सीजन नहीं ले पाती और ऐसी हो जाती है।

वहीं कुछ डॉक्टरों का ये तक कहना है कि हो सकता है कि ये हर्लेक्विन इचथिस्योसिस नाम की बीमारी भी हो सकती है। ये बीमारी दस लाख बच्चों में से किसी एक को होती है। इस बीमारी की वजह से बच्चों के शरीर का आकार बदल जाता है। कई बार वह एलियन की तरह भी नजर आने लगता है।