कोरोनावायरस के लगातार फैलते संक्रमण के कारण हर चीज में सावधानी बरतना बेहद जरुरी हो गया है, जिसके कारण घर में आए मेहमान से लेकर कहीं घूमने जाने तक सेनिटाइजर आज की जरुरत बन गया है। लेकिन क्या हो अगर आपको अपने पालतू जानवर से ही कोरोना हो जाए? हाल ही में हुई एक शोध के अनुसार यह संक्रमण मनुष्यों की तर ह बिल्लियों, कुत्तों और खरगोशों (Coronavirus in cats, dog & rabbits) में भी फैल सकता है। इसलिए जरूरी है कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए।


आप सभी में कई लोगों को बिल्लियां पालने का शौक जरुर होगा, और अगर आपके घर में कोई बिल्ली है, तो आप उससे भावनात्मक रुप से भी जुड़ गए होंगे। लेकिन क्या हो अगर आपको अपनी ही बिल्ली से कोरोना हो जाए? आप यह सोच रहीं होगी कि क्या यह सच में संभव है, अपने इस लेख में हम आपको इसका उत्तर बताने जा रहे हैं। साथ ही बताएंगे कि इस परेशानी से बचने के लिए आपको क्या-क्या सावधानियां बरतने की जरुरत है।

जानिए क्या कहती है रिसर्च?

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेन्शन ( center for disease control and prevention) के अनुसार यह जानने के लिए कई रिसर्च की गई हैं कि क्या यह वायरस जानवरों से इंसानों मेें फैल सकता है। शोध के लिए कई छोटे जानवरों पर एक्सपेरिमेंट करने के बाद यह पाया गया कि सभी मैमल्स जैसे कि बिल्ली, कुत्ते, खरगोश आदि में कोरोना वायरस (Coronavirus) फैल सकता है।

पालतू जानवरों में कोरोनावायरस फैलने की संभावना के बाद ज्यादातर लोगों को चिंता इस बात की थी कि, क्या पालतू जानवरों से यह वायरस मनुष्यों को भी संचरित हो सकता है? इसके लिए कई शोध किए गए, जिनमें सामने आया कि इंसानो से जानवरों में कोरोनावायरस फैल सकता है। परंतु इसके कोई पुख्ता प्रमाण सामने नहीं आए कि जानवरों से यह वायरस मनुष्यों में भी संचरित हो सकता है। इसके बावजूद वैज्ञानिकों ने सतर्क रहने की आवश्यकता है।