सिंगरौली जिले के सरई थाना में स्थित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क संचालक पुष्पा गिरी के पास एक युवती के द्वारा बीते महीने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अपनी शादी कराने की गुहार लगाई थी। युवती ने बताया कि प्रेमी से पिछले दो वर्ष से प्यार कर रही थी। लेकिन जब पिछले महिना शादी के लिए कह रही थी तो प्रेमी पक्ष वाला शादी करने से इनकार कर रहा था। वहीं शादी के डर से लड़का कहीं दूर शहर में भाग गया था।



बीते दिन जब लड़का अपने घर वापस आया तो ASI पुष्पा गिरी ने तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारीयों के मागदर्शन में दोनों पक्षों को अपने ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क में बुलाई। लड़के पक्ष वाले को समझाया ,जिसके बाद युवती की शादी उसके प्रेमी से थाने में बने मंदिर में ही करा दी।

युवती का नाम प्रिति सिंह पिता रणबहादुर सिंह उम्र 20 वर्ष एवं युवक का नाम प्रदीप सिंह पिता बालक सिंह उम्र 21 वर्ष ग्राम पोड़ी थाना सरई बताया जा रहा है।

ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क संचालक पुष्पा गिरी ने दोनों को पक्षों बुलाया तो लड़के वाले के तरफ से घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। लेकिन बाद में पुष्पा गिरी के समझाने के बाद लड़के वाले शादी के लिए राजी हो गए। तब थाना परिसर में स्थित मंदिर में ही दोनों की शादी करा दी गई।