देश के कई प्रदेशों में अभी मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं अब पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रचंड गर्मी से राहत देने वाला है। दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान सहित आसपास के प्रदेश में आज मौसम में बदलाव की संभावना है। आज और कल दिल्ली, यूपी व आसपास के इलाकों में आंधी बारिश की सभावना जताई जा रही है। 



मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में बारिश हो सकती है। इसके बाद 1 से 5 जुलाई के बीच यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और दिल्ली में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आनेवाले 5 दिनों में बिहार में मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी और इसके चलते सामान्‍य से अच्‍छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने बिहार के कुछ हिस्‍सों में मूसलाधार बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्‍य रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिणी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु की ओर तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र के विदर्भ और तेलंगाना के अलावा गुजरात में भी आगे बढ़ रहा है। अगले पांच दिनों में बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में भी वर्षा का अनुमान है। 

स्काईमेट वेदर (Skymetweather) की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी राजस्थान, उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, उत्तर और  दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में सप्ताह भर चलने वाली प्री-मानसून मौसम गतिविधि देखी जा सकती है। इसी के साथ तेज बारिश के साथ हवाएं चलेंगी। इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। साथ ही कुछ दिनों तक हवाएं बनी रहेगी।