रोहतास के डेहरी स्थित महिला थाना विवाह स्थल के रूप में परविर्तित हो गया। जहां अनोखी शादी हुई। महिला थनाध्यक्ष की देख-रेख में मंत्रोच्चारण की गूंज के बीच प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया। इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और शादी संपन्न हो गई।



महिला थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि टंड़वा गांव के प्रेमी अभयकांत एवं पडुहार गांव की प्रेमिका प्रियंका के बीच कई सालों से प्रेम संबंध था। लेकिन लड़के और लड़की वाले का परिवार शादी के पक्ष में नहीं था। तब लड़की ने इसकी शिकायत महिला थाना में दर्ज कराई। लड़की की शिकायत पर लड़के को थाना बुलाया गया। जहां लड़के ने अपनी तरफ से शादी की सहमति जताई।

आनन-फानन में शादी के सामान जुटाया गया, पंडित जी को बुलाया गया। महिला थानाध्यक्ष एवं महिला सिपाहियों की मौजूदगी में प्रमी-प्रेमिका विवाह बंधन में बंध गए। महिला थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि लड़की की शिकायत के बाद कार्रवाई की गयी।दोनों की सहमति के बाद तत्काल थाना परिसर में हीं शादी कराने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक दोनों की विधिवत शादी कराई गई। लड़का और लड़की दोनों के पक्ष से दोनों के भाई शादी कार्यक्रम में सरीक हुए।